फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत खराब थी, फिर भी अंग्रेजों का बजाया बैंड, विश्व कप में 'नेहरा जी' ने रचा था इतिहास

Tue, 26 Feb 2019 12:52 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ashish nehra
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने 16 साल पहले आज ही के दिन डरबन के मैदान पर इतिहास रचा था। नेहरा ने साल 2003 वर्ल्ड कप के 30वें मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट चटकाए थे। वर्ल्ड कप में यह किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन

2 of 6
आशीष नेहरा
इस मैच में नेहरा ने 23 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे।। इतना ही नहीं, नेहरा भारत की ओर से वनडे में दो बार 6 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। नेहरा ने दो साल बाद यानी 2005 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 59 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। किंग्समीड (डरबन) में खेले गए उस मैच को 'नेहरा वनडे' कहें, तो कोई गलत नहीं होगा।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : SELF
फैंस को बता दें कि इस मुकाबले में नेहरा की काफी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें बार-बार उलटियां हो रही थीं। खुद को एक्टिव रखने के लिए नेहरा लगातार केले और एनेर्जी ड्रिंक्स का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके बावजूद तेज गेंदबाजी ने हार नहीं मानी।

4 of 6
आशीष नेहरा
भारत के खिलाफ 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड का स्कोर 52/2 था। तभी 17वें ओवर में नहरा ने दो विकेट चटकाए और इंग्लैंड का स्कोर 52/4 हो गया। इसके बाद नेहरा की स्विंग गेंदबाजी का ऐसा तूफान उठा कि अंग्रेज हथियार डालते चले गए।
विज्ञापन

5 of 6
आशीष नेहरा
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक और विकेट लिया और 62 के स्कोर पर आधी अंग्रेज टीम लौट गई। 27वें ओवर की पहली गेंद के बाद नेहरा ने 31वें ओवर की पहली गेंद और तीसरी गेंद पर दो और विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। 107 रनों के स्कोर पर इंग्लैंड के 8 विकेट गिर गए। बाकी के दो विकेट क्रमश: जवागल श्रीनाथ और जहीर खान ने निकाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आशीष नेहरा
इंग्लैंड की टीम 168 रनों पर सिमट गई। भारत ने वह मैच 82 रनों से जीत लिया। नेहरा का गेंदबाजी विश्लेषण रहा- 10-2-23-6। नेहरा ने कप्तान नासिर हुसैन (15), एलेक स्टीवर्ट (0), माइकल वॉन (20), पॉल कोलिंगवुड (18), क्रेग व्हाइट (13) और रॉनी ईरानी (0) के विकेट लिये। नेहरा मैन ऑफ द मैच रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें