Time Traveller News: वर्तमान समय में विज्ञान ने काफी विकास कर लिया है। वैज्ञानिकों ने इसकी मदद से कई असंभव कार्यों को भी संभव कर दिखाया है। हालांकि इन दिनों टाइम ट्रैवल यानी समय यात्रा लोगों के बीच बहस का मुद्दा बन चुकी है। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने टाइम ट्रैवलर होने का दावा किया है। उनका कहना है कि वह समय यात्रा करके लौटे हैं। कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काफी अनोखे अंदाज में समय यात्रा को दिखाया गया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या हकीकत में कोई समय यात्रा कर सकता है?
क्या आने वाले समय में समय यात्रा के लिए कोई टाइम मशीन बनाई जा सकती है? वैज्ञानिकों को काफी लंबे से समय यात्रा की अवधारणा रोमांचित करती आ रही है। मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सन 1905 में एक सिद्धांत दिया था, जिसका नाम सापेक्षतावाद है। उन्होंने इसमें बताया था कि ब्रह्मांड में टाइम और स्पेस चादर के रूप में एक-दूसरे से जुड़े हैं।