फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ ने ठोका टेस्ट करियर का तीसरा दोहरा शतक, इंग्लैंड के खिलाफ बनाया बेहद दिलचस्प रिकॉर्ड

Fri, 06 Sep 2019 08:03 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के लिए एशेज सीरीज यादगार साबित हो रही है। डेढ़ साल के बैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के गेंदबाजों पर अपना दबदबा कायम रखा है।


 
विज्ञापन

2 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
चोट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में वापसी कर रहे स्मिथ ने अपना जोरदार फॉर्म जारी रखते हुए गुरुवार को दोहरा शतक ठोक दिया। पहले टेस्ट में 144 और 142 रन बनाने वाले स्मिथ ने इंग्लंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में 211 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
स्मिथ 114.1 ओवर में दो रन के साथ अपना दोहरा शतक पूरा किया। दो दिनों तक पिच पर टिकने वाले स्मिथ ने 319 गेंदों में 24 चौके और दो छक्के की मदद से 211 रन की बेहतरीन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने इस सीरीज में अभी तक अपने 500 रन पूरे कर लिए।

4 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
बता दें कि इस दोहरे शतक के साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बेहद खास रिकॉर्ड बनाया। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ स्मिथ का यह तीसरा दोहरा शतक है। पहला दोहरा शतक 2015 में, जबकि दूसरा दोहरा शतक उन्होंने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ ही लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि स्मिथ ने 67 मैचों के 121 पारियों में 64.65 की औसत से 6788 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन दोहरा शतक, 26 शतक और 25 अर्धशतक जड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें