फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेन स्टोक्स ने भरी हुंकार, अगले टेस्ट में भी बाउंसर्स की बौछार जारी रखेंगे जोफ्रा आर्चर

Tue, 20 Aug 2019 04:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्मिथ, जोफ्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने चेताया है कि एशेज श्रृंखला के बाकी मैचों में भी जोफ्रा आर्चर आस्ट्रेलिया पर ‘बाउंसर्स’ की बौछार जारी रखेंगे। स्टोक्स ने कहा, ‘यह खेल का हिस्सा है और जोफ्रा आक्रामक खिलाड़ी है जो बल्लेबाज पर दबाव बनाने में भरोसा करता है।’
विज्ञापन

2 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज आर्चर ने ड्रा रहे दूसरे वर्षाबाधित एशेज टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की। आर्चर की गेंद से स्टीव स्मिथ को गले पर चोट लगी जिससे वह आखिरी दिन नहीं खेल सके थे।
विज्ञापन

3 of 4
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स ने कहा, ‘जब आपकी गेंद से किसी को चोट लग जाती है तो आप कहते हैं कि दोबारा ऐसी गेंद नहीं डालूंगा। यह चिंता हमेशा रहती है, लेकिन अगली गेंद पर आप उसी तरह सटीक गेंद डालने की कोशिश करते हैं।’
विज्ञापन

4 of 4
स्टीव स्मिथ घायल - फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स ने कहा कि आर्चर तीसरे टेस्ट में भी अपना रवैया नहीं बदलेंगे। याद हो कि एशेज 2019 के दूसरे टेस्ट मैच में जोफ्रा आर्चर की एक खतरनाक बाउंसर पर घायल होने के बाद स्टीव स्मिथ को रिटायर्ट-हर्ट होना पड़ा था। कनपटी पर लगी गेंद से चोटिल हुए स्मिथ 22 अगस्त से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें