पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज हसन अली आज हमेशा-हमेशा के लिए भारतीय लड़की सामिया आरजू के हो जाएंगे। दोनों की शादी आज यानी 20 अगस्त को दुबई में होने वाली है। दोनों परिवारों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
2 of 5
दोस्तों के साथ हसन अली
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी की खुशी में पाक क्रिकेटर रेगिस्तान पहुंच गए और वहां जमकर जश्न भी मनाया। दरअसल हसन ने मेंहदी से पहले प्री वेडिंग शूट करवाया। जहां हसन अपने परिवारिक दोस्तों के संग सफारी पर निकले। जहां हसन हरे रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं तो उनके साथी नारंगी कुर्ते में जंच रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
हसन अली शामिया आरजू
- फोटो : सोशल मीडिया
इस प्री वेडिंग शूट में हसन अली के साथी क्रिकेटर और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सदस्य शादाब खान भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में हसन अली अपने दोस्तों के साथ ठीक उसी तरह का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं जैसा वह मैदान पर विकेट लेने के बाद करते हैं।
4 of 5
हसन अली
- फोटो : सोशल मीडिया
मेंहदी की रस्म के बाद हसन अली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की, जिस पर उन्होंने लिखा कि बतौर बैचलर ये उनकी आखिरी रात है। बता दें कि हसन अली हरियाणा के नूंह की रहने वाली सामिया आरजू से निकाह करने जा रहे है।
एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियरसामिया आरजू और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्मे हसन अली का निकाह दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में होगा। सामिया ने मानव रचना यूनिवर्सिटी से बीटेक (एरोनेटिकल) की डिग्री ली है। पहले उसकी जेट एयरवेज में नौकरी लगी थी। फिलहाल वह तीन साल से एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कायर्रत हैं। सामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं।