अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन ने दिल्ली के कप्तान आयुश बदोनी, वैभव कंदपाल, विकेटकीपर बल्लेबाज गुलजार सिंह संधू, ऋतिक शौकीन और प्रशांत कुमार भाटी को अपना शिकार बनाया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुंबई अंडर-19 टीम के नियमित सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने इससे पहले भारत की अंडर-19 टीम का भी प्रतिनिधित्व किया और श्रीलंका दौरे पर गए जहां दो मैचों में तीन विकेट चटकाए।