फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kumble Video: 23 साल पहले आज ही के दिन कुंबले ने उड़ाई थी पाकिस्तान की धज्जियां, एक ही पारी में लिए थे पूरे 10 विकेट

Mon, 07 Feb 2022 02:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

17 अक्तूबर, 1970 को जन्में कुंबले ने 1990 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद कुछ ही समय के भीतर देश-विदेश में 'जंबो' की गेंदबाजी का लोहा माना जाने लगा। कुंबले की जिंदगी में 7 फरवरी 1999 का दिन हमेश-हमेशा के लिए यादगार बन गया
विज्ञापन
1 of 6
अनिल कुंबले - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले के लिए आज का दिन बेहद खास है। 23 साल पहले आज ही के दिन अनिल कुंबले ने इतिहास रचा था। सात फरवरी, 1999 के दिन को कौन क्रिकेट प्रेमी भूल सकता है। उस दिन भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। जंबो ने यह कारनामा दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।
विज्ञापन

2 of 6
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया
17 अक्तूबर, 1970 को जन्में कुंबले ने 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद कुछ ही समय के भीतर देश-विदेश में 'जंबो' की गेंदबाजी का लोहा माना जाने लगा। कुंबले की जिंदगी में 7 फरवरी 1999 का दिन हमेश-हमेशा के लिए यादगार बन गया, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट पारी में पूरे 10 विकेट झटके थे।

उनसे पहले इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी के सभी 10 विकेट (51.2-23-53-10) लेने का कारनाम किया था। लेकर के बाद कुंबले ऐसा करने वाले विश्व के महज दूसरे गेंदबाज थे। पिछले 22 सालों में कोई भी गेंदबाज इस कीर्तिमान तक नहीं पहुंच सका था। हालांकि, न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने 2021 में भारत के खिलाफ मुंबई में 10 विकेट लेकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की। 
विज्ञापन

3 of 6
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया
आइए जानते हैं कि कुंबले ने कैसे 10 विकेट चटकाए थे...

पाकिस्तान की टीम 1999 में भारत दौरे पर आई थी। तब दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारत 0-1 से पाकिस्तान के खिलाफ पिछड़ रहा था। चेन्नई टेस्ट हारने के बाद दंगल दिल्ली में होना था। पाकिस्तान के खिलाफ फिरोज शाह कोटला टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाकर पाकिस्तान को 172 पर ऑलआउट कर दिया था। 

4 of 6
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शानदार बल्लेबाजी की। साथ ही ओपनर सदगोपन रमेश (96) की बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 339 रन बनाए और मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 420 रन का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान की टीम यह मैच ड्रॉ कराने के लिए खेल रही थी, लेकिन कुंबले ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और भारतीय टीम को 212 रन से शानदार जीत दिलाई। 
विज्ञापन

5 of 6
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया
जब कुंबले 9 विकेट ले चुके थे, तब कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दूसरी एंड से गेंदबाजी कर रहे जवागल श्रीनाथ को कहा कि वह ऑफ स्टंप से बाहर गेंद फेंकें, ताकि उन्हें विकेट न मिले और कुंबले विकेट मिल सके। कुंबले ने मैच की पहली पारी में भी 4 विकेट लिए थे और वह कुल 14 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। 

बेंगलुरु में जन्मे कुंबले के नाम 132 टेस्ट में कुल 619 विकेट दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वॉर्न (708) और जेम्स एंडरसन (632) के बाद कुंबले चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 271 मैचों में कुल 337 विकेट लिए। कुंबले के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 1136 विकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया
कुंबले ने ऐसे लिए 10 विकेट
101/1 : शाहिद अफरीदी (41) को नयन मोंगिया के हाथों कैच करवाया।
101/2: इजाज अहमद (0) को पगबाधा कर पवेलियन भेजा।
115/3: इंजमाम-उल-हक (6) को बोल्ड किया।
115/4: मो. यूसुफ (0) को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
127/5: मोइन खान (3) को गांगुली के हाथों कैच करवाया।
128/6: सईद अनवर (69) को वीवीएस लक्ष्मण के हाथों कैच करवाया।
186/7: सलीम मलिक (15) को बोल्ड किया।
198/8: मुश्ताक अहमद (1) को राहुल द्रविड़ के हाथों कैच करवाया।
198/9: सकलैन मुश्ताक (0) को एलबीडब्ल्यू किया।
207/10: वसीम अकरम (37) को लक्ष्मण के हाथों कैच आउट करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें