वैसे तो अपनी मोहब्बत बयां करने के लिए किसी खास दिन, मौके या वक्त की दरकार नहीं होती, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।
इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी लव स्टोरी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
विज्ञापन
2 of 5
anil kumble
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले जब क्रिकेट के मैदान पर कामयाबी की इबारत लिख रहे थे, तभी वे चेतना को दिल दे बैठे थे। टेस्ट क्रिकेट में कुंबल ने 619 विकेट चटकाए हैं, लेकिन शादी के लिए चेतना को मनाना उनके लिए काफी मुश्किल काम था।
विज्ञापन
3 of 5
anil kumble and chethana
पेशे से चेतना एक ट्रेवल एजेंट थीं और अपने पहले विवाह के रिश्ते में संघर्ष कर रही थीं। यही कारण था कि प्रेम के रिश्ते से चेतना का भरोसा ही उठ गया था।
4 of 5
anil kumble and chethana
मगर धीरे-धीरे अनिल कुंबले ने चेतना का दिल जीत लिया। चेतना की पहली शादी की वजह से उन्हें जीवनसाथी बनाने के लिए कुंबले को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
1999 में चेतना ने अपने पहले पति से तलाक लिया और इसी वर्ष अनिल कुंबले से उनकी शादी हुई। मुश्किलें तो इसके बाद भी थीं क्योंकि चेतना और अनिल चेतना की बेटी को भी अपने साथ रखना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने फिर से एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। आज बेटी दोनों के साथ है और दो बच्चे और भी हैं।