फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK के खिलाफ चला 'रसेल शो', 11 छक्के जमाने के बाद बोले- 'खास दोस्त की धुनाई करके आया मजा'

Tue, 10 Apr 2018 10:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आंद्रे रसेल
चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मेजबान चेन्नई के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा। इस मैच में केकेआर के ऑलराउंडर और कैरीबियाई खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

2 of 5
आंद्रे रसेल
रसेल ने सिर्फ 36 गेंदों का सामना करते हुए 11 छक्के और एक चौके की मदद से 88 रन जड़े। अपनी धुआंधार पारी के बाद आंद्रे रसेल ने बताया कि यह अब तक कि उनकी सबसे कीमती पारियों में से है। अपनी शानदार बल्लेबाजी के पीछे का खुलासा करते हुए रसेल ने कहा कि टीम के हेड कोच जैक कैलिस की राय उनके काफी काम आई है।
विज्ञापन

3 of 5
ड्वेन ब्रावो
उन्होंने रसेल से कहा था कि वह मैदान पर थोड़ा समय लें इसके बाद वह गेंद पर सही ढंग से फोकस कर पाएंगे। छक्कों की बारिश करने वाले रसेल ने अपने साथी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के बारे में कहा, 'ब्रावो और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अपने साथी खिलाड़ी की गेंदों पर लंबे शॉट लगाकर मुझे काफी मजा आया।'

4 of 5
आंद्रे रसेल
बता दें कि रसेल ने ब्रावो के एक ही ओवर में तीन छक्के जड़े थे। रसेल ने कहा, 'करीब एक साल टीम से नदारद रहते हुए मैंने अपने खेल पर काफी काम किया है। इस दौरान मैंने सीखा कि एक पारी को कैसे बनाया और आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंद्रे रसेल
रसेल ने बताया कि चेपॉक स्टेडियम का विकेट बहुत अच्छा नहीं है, लेकिन टीम मीटिंग में हमने इस बारे में पहले ही प्लान कर लिया था। यदि हम मैच में हम अपनी रणनीतियों के तहत खेले तो निश्चित ही यह मुकाबला जीतने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें