भारत-वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार की रात विराट के तूफान में कैरेबियाई टीम के 207 रन का लक्ष्य भी बौना साबित हुआ। कप्तान कोहली के 94 रन की नाबाद पारी के बूते टीम इंडिया ने पहला टी-20 छह विकेट से अपने नाम किया। विंडीज ने पांच विकेट पर 207 रन बनाए। भारतीय फिल्म के महानायाक अमिताभ बच्चन ने हैदराबाद टी-20 के बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को विराट कोहली से न भिड़ने की नसीहत दी है। बल्लेबाजी के दौरान विराट का मैदान पर गुस्सैल रूप देखने को मिला जब, कैरेबियाई पेसर विलियम्स उनसे टकरा गए।