फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरह रनआउट हुए रायुडू, सुरेश रैना ने मांगी माफी तो दिया इतना अविश्वसनीय रिएक्शन

Sun, 22 Apr 2018 10:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rayudu and raina
आईपीएल सीजन-11 के 20वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने हैदराबाद सनराइजर्स को चार रन से मात देकर प्वॉइंट्स टेबल में पहला स्थान घेर लिया है। चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में मेजबान टीम छह विकेट खोकर 178 रनों पर सिमट गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
raina rayudu
वहीं इस मैच के हीरो रहे अंबाती रायडू और सुरेश रैना के बीच एक जबर्दस्त टीम स्पीरिट देखने को मिली। टीम को शुरुआती झटके लगने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन साझेदारी हुई। लेकिन जरा सी भूल के चलते इस साझेदारी पर अंकुश लग गया।
विज्ञापन

3 of 5
अंबाती रायुडू - फोटो : ipl
मैदान पर ताबड़तोड़ रन बना रहे रायुडू जरा से गलतफहमी के कारण रन आउट हो गए। तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे रायुडू इस पर गुस्सा होने की बजाए रैना के पास गए और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद वह मुस्कुराते हुए पवेलियन की ओर चल पड़े। 

4 of 5
अंबाती रायडू
बता दें कि व्यावहारिक तौर पर रायुडू को बेहद गुस्सैल खिलाड़ी माना जाता है। लेकिन मैदान पर रायुडू का ऐसा रवैया देखकर हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
suresh raina
चेन्नई को शुरुआत दो झटके लगने के बाद अंबाती रायुडू ने सीएसके की पारी को तूफानी अंदाज में आगे बढ़ाया। रायुडू ने सिर्फ 37 गेंदों का सामना करते  हुए नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से शानदार 79 रन की पारी खेली। वहीं रैना ने 43 गेंदों पर नाबाद 54 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें