सुरेश रैना और अंबाती रायुडू की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20वें मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से मात देकर प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान घेर लिया है। वहीं इस हार के साथ हैदराबाद की टीम अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
चेन्नई की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 183 रन की चुनौती पेश की थी, जिसके जवाब में हैदराबाद निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 178 रनों के स्कोर पर सिमट गई। आइए जानते हैं चेन्नई की इस शानदार जीत के पीछे कौन पांच हीरो रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
अंबाती रायुडू
2 of 6
अंबाती रायडू
चेन्नई को शुरुआत दो झटके लगने के बाद अंबाती रायुडू ने सीएसके की पारी को तूफानी अंदाज में आगे बढ़ाया। रायुडू ने सिर्फ 37 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से शानदार 79 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
सुरेश रैना
3 of 6
raina rayudu
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना ने क्रीज पर अंबाती रायडू का पूरा साथ दिया। रैना ने 43 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को बड़े लेवल तक लेकर गए।
4 of 6
एमएस धोनी
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर न सिर्फ विकेट के पीछे रहकर बल्कि विकेट के आगे से भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। धोनी ने सिर्फ 12 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
दीपक चहर
5 of 6
deepak chahar
सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चहर ने भी टीम की जीत में अहम किरदार अदा किया। दीपक ने मनीष पांडे और रिक्की भुई के रूप में सनराइजर्स को बड़े झटके देकर विपक्षियों की कमर तोड़ दी। दीपक ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस बीच उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका।
कैरीबियाई खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के सिर एक बार फिर जीत का सहरा सजा। सनराइजर्स के खिलाफ इस मुकाबले में ब्रावो को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। हालांकि उन्होंने 3 ओवर में 37 रन देकर एक अहम विकेट चटकाया। इसके अलावा उन्होंने कप्तान केन विलियमसन का कैच भी पकड़ा। आखिरी निर्णायक ओर में ब्रावो ने कमाल की गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाई।