फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाती रायुडू ने दिखाए फिर बगावती तेवर, अपनी ही टीम के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 23 Nov 2019 03:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायुडू एक बार फिर से अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने खुद को रणजी ट्रॉफी के अगले सत्र में खेलने के लिए  अनुपलब्ध बताया है, लेकिन वह सुर्खियों में अपने एक ट्वीट के कारण हैं। उन्होंने ट्वीट कर हैदराबाद क्रिकेट संघ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अंबाती रायुडू
रायुडू ने तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव से आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ में भ्रष्टाचार रोकने की अपील की है। रायडू ने ये आरोप अपने उस एलान के एक दिन बाद लगाए हैं, जिसमें उन्होंने हैदराबाद के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट से कुछ महीने का ब्रेक लेने की बात कही है।
विज्ञापन

3 of 4
मोहम्मद अजहरुद्दीन
मालूम हो कि आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं। अंबाती का संघ पर आरोप लगाने का साफ मतलब है कि वह अजहर पर भी निशाना साध रहे हैं। रायुडू ने अपने ट्वीट मे लिखा, हैलो सर, मैं आपसे हैदराबाद क्रिकेट संघ में चल रहे भ्रष्टाचार को रोकने की अपील करता हूं। जब तक हैदराबाद क्रिकेट टीम में पैसों और भ्रष्ट लोगों का दखल जारी रहेगा तब तक कैसे एक बेहतरीन टीम बन सकती है।
 
विज्ञापन

4 of 4
विजय शंकर और अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए खुद की जगह विजय शंकर का टीम इंडिया में चयन होने के बाद रायुडू ने निराश होकर चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद पर निशाना साधते हुए थ्रीडी चश्मे से जुड़ा एक ट्वीट किया था। इसके कुछ दिन बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें