फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: अल्जारी जोसेफ ने तोड़ा सोहेल तनवीर का 11 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा इतिहास

Sun, 07 Apr 2019 01:24 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alzarri Joseph
अल्जारी जोसेफ (6 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और किरोन पोलार्ड (46*) की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई ने इंडियन टी-20 लीग के 19वें मुकाबले में हैदराबाद को 40 रन से हराया। इसके साथ ही मुंबई ने इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। वहीं मुंबई के धाकड़ गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने अपने डेब्यू मैच में ही इंडियन टी-20 लीग का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
sohail tanvir
दरअसल इंडियन टी-20 लीग के पहले सीजन में राजस्थान के पूर्व तेज गेंदबाज और पाक खिलाड़ी सोहेल तनवीर ने चेन्नई के खिलाफ 14 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। लीग के इतिहास में यह गेंदबाजी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, लेकिन अल्जारी ने 3.4 ओवर में 12 रन देकर छह विकेट चटकाए और यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Alzarri Joseph
अपना डेब्यू आईपीएल खेल रहे अल्जारी जोसेफ ने अपनी पहली ओवर की पहली ही गेंद पर वॉर्नर को बोल्ड कर दिया। इसके बाद जोसेफ ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर विजय शंकर को हर्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

4 of 5
Alzarri Joseph
15वें ओवर की चौथी गेंद पर अल्जारी जोसेफ ने मुंबई को छठा झटका दिया। उसने दीपर हुड्डा को क्लीन बोल्ड कर दिया। अगली ही गेंद पर जोसेफ ने बल्लेबाजी करने आए राशिद खान (0) को आउट किया और मुंबई का सातवां विकेट चटकाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई इंडियंस
अल्जारी ने आखिरी दो विकेट भुवनेश्वर कुमार (2) और सिद्धार्थ कौल (0) के रूप में लिए। इसके साथ ही उन्होंने इस मैच में सबसे ज्यादा छह विकेट चटकाए।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष, खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें