फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक के बारे में बड़ा खुलासा, संन्यास के बाद करने वाले हैं यह काम

Sat, 08 Sep 2018 11:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एलिस्टर कुक-विराट कोहली
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच द ओवल में चल रहा पांच मैचों की सीरीज का अंतिम टेस्ट बाएं हाथ के बल्लेबाज एलिस्टर कुक के लिए काफी भावनात्मक है। इस टेस्ट के बाद कुक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। अनुभवी बल्लेबाज का पिछले एक साल से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, जिसके बाद उन्होंने अपने जूते टांगने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
alastair cook
वैसे, कुक ने पांचवें टेस्ट की पहली पारी में शानदार 71 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 8 बार गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। पांचवें टेस्ट के पहले दिन के तीसरे सेशन में जसप्रीत बुमराह ने कुक की पारी पर विराम लगाया। कुक अब दूसरी पारी में आखिरी बार अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे और विजयी विदाई लेने के लिए एड़ी-चोटी का दांव लगाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
एलिस्टर कुक
याद हो कि कुक को टीम इंडिया ने बल्लेबाजी पर आने से पहले गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। हालांकि, 33 वर्षीय कुक ने भी अपनी इच्छा बताई कि वह क्रिकेट से अपने आप को दूर नहीं रख पाएंगे। यही वजह है कि वह कमेंटरी में हाथ आजमाएंगे। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक कमेंटरी टीम से जुड़ने के लिए कुक की एक चैनल से बातचीत भी चल रही है।

4 of 5
एलिस्टर कुक - फोटो : dailymail
कुक बतौर कमेंटेटर अगले साल जनवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में डेब्यू करते दिख सकते हैं। इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी, जहां वो तीन टेस्ट, पांच वन-डे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलिस्टर कुक
कुक फिलहाल अपने करियर का 161वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने 32 शतकों और 57 अर्धशतकों की मदद से 12,000 से अधिक रन बनाए हैं। कुक टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2006 में टीम इंडिया के खिलाफ नागपुर में टेस्ट डेब्यू किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें