दुनिया के दो शक्तिशाली नेताओं में कद बढ़ाने की होड लगी है। इनमें से एक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं तो दूसरे रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन हैं। खास बात है कि ये दोनों बिल्कुल पास-पास हैं। यूं कहिये कि महज पांच-सात मीटर की दूरी पर खड़े होकर कद बढ़ाने की होड कर रहे हैं। यह भी जान लीजिये कि ओबामा इस होड में 2015 के दौरान शामिल हुए हैं तो पुतिन साल 2000 से इस मशक्कत में लगे हैं। अभी तक का नतीजा देखें तो जीत बराक ओबामा की होती दिख रही है। वे बहुत देर से इस होड में शामिल हुए थे, मगर उन्होंने पुतिन को महज तीसरे साल में ही पछाड़ दिया है। जानिये, आखिर यह राज क्या है...