फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvPAK: कुक ने की महान बल्लेबाज के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इस मामले में हैं बहुत आगे

Fri, 25 May 2018 09:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एलिस्टर कुक
इंग्लैंड के ओपनर एलिस्टर कुक ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन एक दिग्गज बल्लेबाज के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। कुक ने एलन बॉर्डर के लगातार 153 टेस्ट खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी की। बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने टेस्ट में 11,000 से अधिक रन बनाए हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों ही बल्लेबाज एशेज सीरीज जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एलिस्टर कुक
24 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ने संन्यास लिया था। बहरहाल, कुक की अनोखी उपलब्धि पर खुद बॉर्डर ने इंग्लिश ओपनर को शुभकामनाएं दी हैं। बॉर्डर ने कहा, 'दिल से शुभकामनाएं कुकी।' 
विज्ञापन

3 of 5
एलिस्टर कुक - फोटो : cricketcountry
बता दें कि कुक ने टीम इंडिया के खिलाफ 2006 में अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जमाया था। अगले मैच में बीमार होने की वजह से वह बाहर बैठे थे। इसके बाद से वह इंग्लैंड की तरफ से पिछले 12 सालों से लगातार टेस्ट मैच खेलते रहे हैं। वह इंग्लैंड के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। 



 

4 of 5
एलिस्टर कुक
बॉर्डर ने कहा, 'मुझे एहसास नहीं था की कोई भी लगातार टेस्ट खेलने के मामले में करीब भी पहुंच सकेगा। मगर यह शानदार है। मैं इतने वर्षों में कुक का बड़ा फैन रहा हूं। मैं उन्हें अच्छे से नहीं जानता, लेकिन हमारे बीच एसेक्स कनेक्शन जरूर है।' बता दें कि कुक और बॉर्डर दोनों काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलिस्टर कुक - फोटो : dailymail
62 वर्षीय बॉर्डर ने कहा, 'इतना फिट रहते हुए लगातार मैच खेलने बहुत बड़ी उपलब्धि है।' बता दें कि बॉर्डर ने 38 वर्ष की उम्र में अपना 153वां टेस्ट खेला था जबकि कुक ने 33 की उम्र में यह आंकड़ा हासिल किया है। बॉर्डर ने उम्मीद जताई कि जब कुक संन्यास का ऐलान करेंगे तब तक कुछ बहुत अनोखा कर चुके होंगे। उन्होंने कहा, 'जब मैंने संन्यास लिया था तब मेरी उम्र 38 साल थी। कुक अभी 33 साल का है तो उसे अपने गेम के बारे में अच्छे से पता है और वह जानता है कि कब और कैसे अच्छा प्रदर्शन करना है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें