इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बता दें कि एलिस्टर कुक का जन्म 25 दिसंबर 1984 को ग्लॉसेस्टर, इंग्लैंड में हुआ था। साल 2006 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कुक ने पिछले 12 वर्षों में क्रिकेट के कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए हैं।