फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: मैच के बाद ईशान किशन बोले- कप्तान से हो गई थी बात, फिर क्या था कर दी चौके-छक्कों की बरसात

Thu, 10 May 2018 11:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इशान किशन
मुंबई इंडियंस ने बुधवार को इशान किशन (62) की तूफानी पारी की बदौलत आईपीएल 2018 के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को विशाल अंतर से हराया। इस सीजन में कोलकाता की यह सबसे बड़ी हार है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता को 102 रन से हराया। इस जीत के साथ ही गत चैंपियन मुंबई प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदें प्रबल कर ली है।
विज्ञापन

2 of 5
इशान किशन
गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसके जवाव में कोलकाता की पूरी टीम 108 रन पर सिमट गई। इशान किशन को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 21 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 5
इशान किशन
मैच के बाद प्रतिक्रिया देते हुए ईशान किशन ने कहा, 'मेरी कप्तान रोहित शर्मा से बात हुई थी। उन्होंने मुझसे अपने हिसाब से खेलने के लिए कहा था। मैंने गेंद पर नजर रखकर अच्छे शॉट लगाए। आपको खुद पर विश्वास करना होता है। मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं।' 

4 of 5
mumbai indians
इस हार के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस दोनों के 10 मैचों में 10 अंक है, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर मुंबई अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है, जबकि कोलकाता पांचवें स्थान पर आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को एविन लेविस (18) के रूप में पहला झटका लगा। छठे ओवर की चौथी गेंद पर पीयूष चावला ने लेविस को क्रिस लिन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पहले विकेट के लिए यादव और लेविस के बीच 46 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 9वें ओवर की अंतिम गेद पर एक बार फिर पीयूष चावला ने मुंबई के धाकड़ और सलामी बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव (36) को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। यहां से रोहित शर्मा (36) और इशान किशन ने मुंबई इंडियंस की पारी को संभाला। 14वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर उन्होंने 4 गेंद पर लगातार चार छक्के लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें