फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKRvMI: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर मुंबई ने हासिल की सबसे बड़ी जीत 

Thu, 10 May 2018 01:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mumbai indians
मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल 2018 के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को विशाल अंतर से करारी मात दी। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की यह सबसे बड़ी जीत है, जबकि कोलकाता की यह सबसे बड़ी हार है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने मुंबई को 102 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसके जवाव में कोलकाता की पूरी टीम 108 रन पर सिमट गई। आइये जानते हैं मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी जीत के कौन हैं 5 हीरोः-
विज्ञापन

इशान किशन

2 of 6
ishan kishan
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत निराशाजनक रही। 62 रन के स्कोर पर दो विकेट गिर गए। एविन लेविस (18) के रूप में पहला झटका लगा। छठे ओवर की चौथी गेंद पर पीयूष चावला ने लेविस को क्रिस लिन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वहीं, 9वें ओवर की अंतिम गेद पर एक बार फिर पीयूष चावला ने मुंबई के धाकड़ और सलामी बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद इशान किशन ने पारी को संभालते हुए 21 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन

सुर्यकुमार यादव

3 of 6
सुर्यकुमार
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव ने अपनी टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 32 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 36 रन बनाए। 9वें ओवर की अंतिम गेद पर पीयूष चावला ने उन्हें रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। 

रोहित शर्मा

4 of 6
रोहित शर्मा
दो विकेट गिर जाने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी को संभाला। रोहित ने इस मुकाबले में 31 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। 19वें ओवर में रोहित शर्मा (36) को प्रसिद्ध कृष्णा ने रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। रोहित और इशान के बीच 82 रन की शानदार साझेदारी हुई।  
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

5 of 6
hardik pandya
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि बल्लेबाजी में 13 गेदों में 2 छक्के की मदद से 19 रन अपनी टीम के लिए बटोरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेन कटिंग 

6 of 6
बेन कटिंग
इस मुकाबले में बने कटिंग ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 9 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 24 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, उन्होंने गेंदबाजी में 2 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट भी हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें