फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, टीम से बाहर हुआ एक प्रमुख खिलाड़ी

Sat, 24 Dec 2016 05:27 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मोहम्मद शमी - फोटो : Getty
इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू हो रही 3 मैचों की सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। टेस्ट सीरीज में 4-0 से टीम इंडिया को जीत दिलाने वाला यह खिलाड़ी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गया है। 


 
विज्ञापन

वनडे टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, टीम से बाहर हुआ एक प्रमुख खिलाड़ी

2 of 4
मोहम्मद शमी - फोटो : getty
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद वह मुंबई और चेन्नई में खेले गए सीरीज के चौथे और पांचवें टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। अभी भी वह अपनी घुटने की चोट से नहीं उबर पाए हैं। शमी घुटने की चोट के चलते करीब एक महीने तक मैदान से दूर रहेंगे।

 
विज्ञापन

वनडे टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, टीम से बाहर हुआ एक प्रमुख खिलाड़ी

3 of 4
मोहम्मद शमी - फोटो : getty
शमी ने सावधानी बरतते हुए वनडे और टी 20 सीरीज से दूरी बनाई है। शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि चोट गंभीर नहीं है लेकिन लंबे घरेलू सीजन की वजह से हमने सावधानी बरतना ही बेहतर समझा। 

 
विज्ञापन

वनडे टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, टीम से बाहर हुआ एक प्रमुख खिलाड़ी

4 of 4
मोहम्मद शमी - फोटो : Getty
सभी को अपेक्षा है कि इंग्लैंड के खिलाफ शानदार तरीके से पहले तीन टेस्ट में 10 विकेट झटकने वाले शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाइवोल्टेज टेस्ट सीरीज से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। फिलहाल शमी चोटिल हैं और बीसीसीआई ने उनकी फिटनेस को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें