पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट के वन डे इतिहास में जो किया है वह दुबारा कोई भी क्रिकेटर नहीं कर पाएगा। 16 साल के अफरीदी ने 21 साल पहले आज ही के दिन यानी 4 अक्टूबर 1996 को अपने वन डे करियर की पहली पारी में महज 37 गेंदों में ही शतक जड़ दिया था। अफरीदी के ऐसे अवतार से तब सब भौंचक्के कर गए थे। नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ अफरीदी ने अपनी इस शतकीय पारी में 11 छक्के और 4 चौके लगाए थे। आइए इस तूफानी पारी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण यादों को हम आगे की स्लाइडों में जानेंगे।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर के बैट से खेली थी यह पारी
2 of 5
शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी ने महान सचिन तेंदुलकर के बैट से यह पारी खेली थी। यह पारी नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई। अफरीदी ने इस बैट को आज भी संभाल कर रखा हुआ है। इस पारी के दम पर ही अफरीदी ने क्रिकेट जगत को बता दिया था कि वह स्टार ही नहीं बल्कि सुपर स्टार हैं। उनकी यह पारी महज 50 मिनट तक चली। मैदान के चारों ओर उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट खेलकर यह शतक बनाया था। गल्फ न्यूज को दिए इंटरव्यू में अफरीदी ने खुलासा किया कि उन्होंने यह पारी सचिन तेंदुलकर के बैट से खेली थी। अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान टीम में मैं शामिल ही हुआ था। तब वकार यूनिस भाई मेरे पास आए और कहा इस बैट से खेलो और देखो, यह बैट सचिन तेंदुलकर का है।
विज्ञापन
जयसूर्या को उसी के अंदाज में दिया जवाब
3 of 5
शाहिद अफरीदी
1996 के विश्व कप में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी का जो नजारा पेश किया वह क्रिकेट प्रेमी कभी नहीं भूल पाएंगे। इसी साल जुलाई-अगस्त में सिंगापुर में सिंगर कप के दौरान जयसूर्या ने पाकिस्तान के खिलाफ महज 48 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। इसी पारी का बदला लेते हुए अफरीदी ने दो माह बाद नैरोबी में अपना तूफानी शतक बनाया। सिंगर कप में जयसूर्या ने 10 छक्के मारे तो नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ अफरीदी ने उसी अंदाज में 11 छक्के मार दिए थे।
अफरीदी की इस पारी से पाक ने बनाए 371 रन
4 of 5
शाहिद अफरीदी
अफरीदी ने 255 की स्ट्राइक रेट से इस मैच में 40 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस धुआंधार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवर में 371 रनों को विशाल स्कोर खड़ा किया था। बदले में श्रीलंका की टीम 289 रनों पर आउट हो गई। इस तरह पाक को 82 रनों से जीत मिली थी। अफरीदी ने इस पारी के बाद कई तूफानी पारियां खेली। 2003-04 के दौरान कानपुर में भारत के खिलाफ अफरीदी ने महज 45 गेंदों में शतक ठोक दिया था। उस दौर में अफरीदी तूफानी पारी के पर्याय हो गए थे।
क्रिकेट में रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं। लिहाजा अफरीदी का यह रिकॉर्ड भी टूटा पर इसके लिए क्रिकेट प्रेमियों को पूरे 18 साल इंतजार करना पड़ा। न्यूजीलैंड के ऑल राउंडर कोरी एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2014 में सिर्फ 36 गेंदों में शतक ठोक यह रिकॉर्ड तोड़ा था। एंडरसन के इस रिकॉर्ड को दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने एक साल के अंदर तोड़ दिया जब उन्होंने 2015 के विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 66 गेंदों में अपनी 162 रनों की पारी के दौरान महज 31 गेंदों में ही शतक ठोक दिया था।