फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda ने भारत में लॉन्च की पहली 7-सीटर एसयूवी Kodiaq, जानिए कीमत और फीचर्स

Wed, 04 Oct 2017 02:22 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Skoda Kodiaq - फोटो : Skoda
चेक गणराज्य की कार निर्माता कंपनी Skoda ने अपनी 7-सीटर एसयूवी Kodiaq भारत में लॉन्च कर दी है। यह देश में स्कोडा की पहली 7-सीटर एसयूवी है। कंपनी ने स्कोडा कोडिएक की कीमत 34.49 लाख रुपए रखी है, जो सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही आती है। 7-सीटर सेग्मेंट में इस कार का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर और मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट जैसी कारों से रहेगा। 

3 of 5
Skoda Kodiaq - फोटो : Skoda
इंटीरियर की बात करें तो कार में ब्लैक फिनिश के साथ डुअल टोन इंटीरियर दिया गया है। कार में 8- इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और मिररलिंक सपोर्ट करता है। 

4 of 5
Skoda Kodiaq - फोटो : Skoda
इसके आलावा कार में पैनारोमा सनरूफ, रिवर्स पार्किंग कैमरा, 9 एयरबैग्स और अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 3-जोन एयर कंडीशिनर दिया गया है, जिसमें से दो ड्राइवर और सह-यात्री के लिए और तीसरा बाकी हिस्से के लिए दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Skoda Kodiaq - फोटो : Skoda
कार में 2.0 लीटर, 4 सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 150PS की पावर और 340 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इंजन को 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। यही इंजन पहले कंपनी की स्कोडा ओक्टाविया, स्कोडा सुपर्व और फॉक्सवैगन ग्रुप की अन्य कारों में देखने को मिल चुका है। कंपनी के मुताबिक, यह कार 16.25 kmpl का माइलेज देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें