इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद को आईपीएल से अनुबंध नहीं मिलने की कोई निराशा नहीं है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में पहले से ही बड़ी संख्या में स्पिनर जुड़े हुए हैं। राशिद ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'मैं इसे निराशाजनक नहीं कहूंगा, जाहिर है इस लीग से बड़ी संख्या में स्पिनर जुड़े हुए है। भारत के पास स्थानीय स्पिनर भी है , ऐसे में मुझे खुद भी चुने जाने की उम्मीद नहीं थी।'