ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। शुक्रवार को राजकोट में सीरीज के दूसरे मैच में जांपा ने तीन भारतीय खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
2 of 4
Virat zampa
उन्होंने एक बार फिर से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आउट किया। ये पांचवीं बार था जब जांपा ने विराट कोहली को आउट किया, इसी के साथ वे विराट को सबसे अधिक बार आउट करने वाले स्पिनर बन गए।
विज्ञापन
3 of 4
VIRAT KOHLI ADAM ZAMPA
जांपा ने विराट को उस वक्त आउट किया जब वे तेजी से रन बनाने में जुटे हुए थे और शतक की तरफ बढ़ रहे थे। भारतीय पारी के 44वें ओवर की पहली ही गेंद पर विराट उठाकर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन बाउंड्री पर मौजूद मिशेल स्टार्क ने बेहतरीन कैच लेकर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
विराट के अलावा जांपा ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर का विकेट भी अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। वे अब भारत में भारत के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। जांपा अब तक 10 पारियों में 19 विकेट चटकाए हैं। उनके अलावा श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन और कैरेबियाई गेंदबाज कार्ल हूपर ने 15-15 विकेट अपने नाम किए थे।