फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Activa को पछाड़ Hero Splendor बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, ये हैं Top 10 Best Selling Bike

Fri, 17 Jan 2020 07:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Hero Splendor Plus - फोटो : Social
बीते साल 2019 के दिसंबर महीने में स्टॉक क्लीयरेंस और ईयर एंड ऑफर्स के बावजूद ऑटोमोबाइल सेक्टर की बिक्री उठ नहीं सकी। वाहन उद्योग पर छाया मंदी का असर दोपहिया वाहनों की बिक्री पर भी दिखा। लेकिन भारतीय ऑटो सेक्टर में छाई सुस्ती के चलते पहले की तुलना में दोपहिया वाहनों की बिक्री कम होते हुए भी ठीक ठाक मानी जा सकती है। दिसंबर के महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री के मामले में Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) अन्य मोटरसाइकिल निर्माता कंपनियों से बहुत आगे रही। 
विज्ञापन

2 of 8
Hero Splendor Plus - फोटो : Social
Hero की दो मोटरसाइकिल बिक्री की सूची में पहले दो पायदान पर रहीं। इसके बाद Honda Motor Company (होंडा मोटर कंपनी) का नंबर आया। जहां Honda की दो गाड़ियां तीसरे और चौथे पायदान पर थीं। वहीं Bajaj Auto Limited (बजाज ऑटो लिमिटेड) की सूची में पांचवे स्थान पर जगह बना पाई, लेकिन इस सूची में सबसे ज्यादा 3 गाड़ी Bajaj की ही हैं। Hero की लोकप्रिय बाइक Hero Splendor (हीरो स्प्लेंडर) पहले नंबर पर रही। वहीं दूसरे नंबर पर हीरो की बाइक Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स) ने स्थान पाया। वहीं देश का सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर Honda Activa (होंडा ऐक्टिवा) इस सूची में तीसरे नंबर पर रहा। 
विज्ञापन

3 of 8
Hero HF Deluxe BS6 - फोटो : Social Media
Hero की बिक्री कितनी
पहले स्थान पर आने वाली Hero Splendor की दिसंबर 2019 में कुल 1,93,726 यूनिट्स बिकीं। यह दिसंबर 2018 की तुलना में 8.58 फीसदी ज्यादा है। दूसरे नंबर पर Hero HF Deluxe की 1,38, 951 यूनिट्स बिकीं। 

4 of 8
Honda Activa 6G - फोटो : social media
Honda की बिक्री कितनी 
बिक्री की इस सूची में तीसरे नंबर पर आने वाली Honda Activa की कुल 1,31,899 यूनिट्स बिकीं। 2018 की तुलना में ऐक्टिवा की 42,494 यूनिट्स कम बिकीं। चौथे नंबर पर Honda Shine (होंडा शाइन) रही। दिसंबर 2019 में Shine की 51,066 यूनिट् की बिक्री हुई। 
विज्ञापन

5 of 8
Bajaj Pulsar 125 Neon - फोटो : Social
5वां और 6वां स्थान
Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) दिसंबर 2019 में 50,931 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवें नंबर पर रही। छठे नंबर पर TVS Luna XL Super (टीवीएस लूना एक्सएल सुपर) रही। TVS Luna XL की दिसंबर 2019 में 45,669 यूनिट्स बिकीं। 
विज्ञापन

6 of 8
TVS Jupiter
7वां और 8वां स्थान
Suzuki Acces (सुजुकी एक्सेस) सातवें नंबर पर रही। इसकी 37,495 यूनिट्स की सेल हुई। TVS Jupiter (टीवीएस जूपिटर) 36,184 यूनिट्स की बिक्री के साथ आठवें नंबर पर रही। 
विज्ञापन

7 of 8
2019 Bajaj Platina H Gear - फोटो : Youtube
9वां और 10वां स्थान
Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना) की 35,914 यूनिट्स बिकीं और वह 9वें स्थान पर काबिज हुई। वहीं Bajaj CT 100 (बजाज CT 100) इस सूची में दिसंबर 2019 में 30,758 यूनिट्स की बिक्री के साथ 10वें स्थान पर रही। 
विज्ञापन

8 of 8
Hero Splendor
Hero Splendor की खासियत
Hero Splendor iSmart का BS6 मॉडल नवंबर में लॉन्च हो चुका है। Splendor iSmart भारत की पहली BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाली बाइक है। Splendorमें 113.2 cc का इंजन है। जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट में FIS (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम) टेक्नॉलजी के साथ 109.15cc इंजन दिया गया था। हालांकि इंजन की क्यूबिक क्षमता बढ़ी है, लेकिन बाइक की पावर 9.5hp से घटकर 9.1hp हो गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें