फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: विराट के इस पुराने साथी ने मिलाया MI से हाथ, 150 Km/ph की रफ्तार से फेंकता है गेंद

Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5

IPL 2018 अपने शुरुआती पड़ाव पर है। टूर्नामेंट में 12 मैच खेले जा चुके हैं, इसी के साथ ही लगभग सभी टीम को खिलाड़ियों की चोट का झटका भी लग चुका है। कई खिलाड़ी तो टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही इंजर्ड थे। इन्हीं में से एक नाम है पैट कमिंस। मुंबई इंडियंस की टीम के इस 24 वर्षीय तूफानी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का अब विकल्प तलाश लिया गया है।

विज्ञापन

2 of 5
पैट कमिंस
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिलने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस के चोटिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस की जगह लेंगे। IPL विज्ञप्ति में बताया गया कि मुंबई इंडियंस ने 2018 सत्र के लिए चोटिल कमिंस की जगह मिलने से करार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
मिलने, विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम से खेल चुके हैं। अपने दोनों सीजन में उन्होंने 9.83 की इकोनमी और 44.25 की औसत से 4 विकेट लिए हैं। 26 वर्षीय इस तेज गेंजबाज ने न्यूजीलैंड के लिए  40 एकदिवसीय और 19 T-20 इंटरनेशनल खेले हैं।

4 of 5
लगातार तौर पर 150 प्रति घंटे की स्पीड से भी गेंद कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस ने कमिंस के तौर पर सही खिलाड़ी को अपनी टीम में जोड़ा है। जसप्रीत बुमराह, मुस्ताफिजुर रहमान और मिचेल मैक्लेनेघन के साथ वह टीम की तेज गेंदबाजी को और धार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : ipl
मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पहले तीनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी। मुंबई का अगला मैच 17 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें