एडम गिलक्रिस्ट
बता दें कि ब्रिजटाउन में खेले गए वर्षाबाधित फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 38 ओवर में चार विकेट पर 281 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 36 ओवर में 8 विकेट पर 215 रन बना सकी थी। ऑस्ट्रेलिया विश्व की पहली टीम बनी, जिसने लगातार तीन विश्व कप जीते। कंगारू टीम ने 1999, 2003 और 2007 विश्व कप अपने नाम किए।