विराट सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल पेश की है। प्रशंसकों को अक्सर उनकी बायोपिक की मांग करते देखा जाता है। अब मशहूर फिल्म अभिनेता गुरमीरत चौधरी ने किंग कोहली की बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई है।
पूर्व कप्तान विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, फिटनेस और जुनून के लिए मशहूर कोहली ने बहुत कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना ली थी। 'किंग कोहली' के नाम से मशहूर स्टार खिलाड़ी ने टेस्ट, वनडे और टी20...तीनों प्रारूपों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने नई ऊंचाइयां छुईं और विदेशों में भी जीत हासिल की।
विज्ञापन
2 of 4
गुरमीत चौधरी-विराट कोहली
- फोटो : ANI
युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं कोहली
विराट सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल पेश की है। प्रशंसकों को अक्सर उनकी बायोपिक की मांग करते देखा जाता है। अब मशहूर फिल्म अभिनेता गुरमीरत चौधरी ने किंग कोहली की बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
3 of 4
विराट कोहली-गुरमीत चौधरी
- फोटो : ANI
कोहली की बायोपिक पर क्या बोले गुरमीत?
टीवी शो रामायण, गीत- हुई सबसे पराई और पुनर्विवाह- जिंदगी मिलेगी दोबारा में अपने रोल के लिए प्रसिद्ध अभिनेता गुरमीत चौधरी से हाल ही में एक दिलचस्प सवाल पूछा गया कि अगर विराट कोहली की बायोपिक बनती है तो क्या वह उनका किरदार निभाना चाहेंगे? चैंपियंस लीग 10 में एक टीम के सह-मालिक अभिनेता ने कहा, 'अगर कभी कोई बायोपिक बनती है और मुझे मौका मिलता है, तो मैं जरूर करना चाहूंगा। लेकिन मुझे लगता है कि विराट कोहली खुद इस भूमिका के साथ बेहतर न्याय कर सकते हैं क्योंकि वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और दिखने में भी बहुत अच्छे हैं। उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं। उसकी ओपनिंग ही 200-300 करोड़ रुपये लगने वाली है।'
टी20 और टेस्ट से ले चुके हैं संन्यास
कोहली ने 2010 में टी20 और 2011 में टेस्ट प्रारूप में डेब्यू किया था, लेकिन अब वह इस दोनों प्रारूप को ही अलविदा कह चुके हैं। कोहली ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया था और इस साल इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले उन्होंने लाल गेंद के प्रारूप से भी संन्यास ले लिया था। कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे जर्सी में ही नजर आएंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कोहली की नजरें 2027 वनडे विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं। तीनों प्रारूप मिलाकर कोहली के नाम 82 शतक हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा शतक तेंदुलकर ने लगाए हैं जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक हैं।