इंडियन प्रीमियर लीग को खत्म हुए अभी चंद महीने ही गुजरे हैं। अब रेगिस्तान में दोबारा चौके-छक्के बरसने वाले हैं। नए साल में अबुधाबी में टी-10 लीग का आयोजन होने जा रहा, जहां दुनिया के कई धाकड़ खिलाड़ी अपनी मौजदूगी से साल 2021 का स्वागत करेंगे। यह 10 ओवर्स का पहला टूर्नामेंट है जिसे आईसीसी और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिली हुई है।