फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबी डीविलियर्स अगले साल आईपीएल खेलेंगे या नहीं? खोल दिया राज

Tue, 10 Jul 2018 06:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली - फोटो : ipl
आधुनिक क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स ने मई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि 2019 विश्व कप से पहले 'मिस्टर 360 डिग्री' अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे। इसके अलावा उनके अगले साल आईपीएल में नहीं खेलने को लेकर भी काफी बातें सामने आई, जिस पर एबीडी ने खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter
34 वर्षीय एबी डीविलियर्स ने 2018 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया और फ्रैंचाइजी को अपने दम पर कई मुकाबले जिताए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डीविलियर्स ने सुपरमैन के समान हवा में उछलकर दर्शनीय कैच भी लपका, जो टूर्नामेंट का हाइलाइटिंग मोमेंट रहा। उनके इस कैच को आईपीएल के अब तक के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ में से एक करार दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
बहरहाल, एक इंटरव्यू में डीविलियर्स ने खुलासा किया है कि भविष्य में वह युवाओं की मदद करना चाहते हैं और घरेलू क्रिकेट में टाइटंस व आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलना जारी रखेंगे। विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि वह अगले कुछ वर्षों तक टी-20 लीग में खेलना जारी रखेंगे।

4 of 5
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
डीविलियर्स ने कहा, 'मैं अगले कुछ सालों तक आईपीएल खेलना जारी रखूंगा। इसके अलावा टाइटंस के लिए खेलते हुए युवाओं की मदद करना चाहता हूं। मगर कोई योजना तैयार नहीं की है। मैं यह नहीं कह सकता कि बहुत लंबे समय खेलूंगा।' डीविलियर्स ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह अपनी घरेलू टीम के लिए खेलना जारी रखेंगे। मगर उन्होंने आईपीएल में हिस्सा लेने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। यह खबर डीविलियर्स के करोड़ों भारतीय फैंस के लिए राहत भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एबी डीविलियर्स
डीविलियर्स ने यह भी बताया कि उन्हें कुछ और भी ऑफर्स मिले हैं। उन्होंने कहा, 'दुनियाभर से कई और भी ऑफर मिले हैं, लेकिन यह अच्छा होगा कि जागने के बाद विचार करूं कि क्या करना है। आमतौर पर ऐसा ही करना चाहिए न।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें