फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ-डे स्पेशल: सुनील गावस्कर ने इस वजह से कभी नहीं पहना हेलमेट

Tue, 10 Jul 2018 03:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुनील गावस्कर
80 के दशक में सुनील गावस्कर ने परिभाषित किया कि खेल को किस अंदाज में खेलना चाहिए और उन्होंने जेंटलमैन गेम कहे जाने वाले क्रिकेट में अपनी अलग छवि बनाई। शानदार टाइमिंग के साथ शॉट खेलना और बहादुरी का भार रखने वाले लिटिल मास्टर ने गेंदबाजों को अपना सिर पकड़ने पर मजबूर किया क्योंकि गावस्कर की बल्लेबाजी उन्हें असहाय कर देती थी।
विज्ञापन

2 of 6
sunil gavaskar
गावस्कर की एक और खास बात यह रही, जिसकी अभी भी फैंस तारीफ करते हैं, वो यह है कि उन्होंने बल्लेबाजी करते समय कभी हेलमेट नहीं पहना। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि उस युग में माइकल होल्डिंग, सर एंडी रॉबर्ट्स, माल्कोम मार्शल, सर रिचर्ड हेडली, डेनिस लिलि आदि जैसे दिग्गज गेंदबाज थे, कोई यही सोचेगा कि गावस्कर मे इतना साहस कहां से आया।
विज्ञापन

3 of 6
सुनील गावस्कर
गावस्कर ने इसका खुलासा किया, लेकिन बेहद मजाकिया अंदाज में। एक मस्तीभरे इंटरव्यू में गावस्कर से पूछा गया कि आपने कभी हेलमेट क्यों नहीं पहना? 'लिटिल मास्टर' ने बड़े मस्तीभरे अंदाज में जवाब दिया, 'सिर में कुछ सुरक्षित रखने के लिए था ही नहीं।'

4 of 6
सुनील गवस्कर
क्रिकेटर्स भले ही मैदान में एक-दूसरे के चिर-प्रतिद्वंद्वी हो, लेकिन मैदान के बाहर कई क्रिकेटर्स के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। गावस्कर के ऐसे ही एक शुभचिंतक हैं पाकिस्तान के महान ऑलराउंडर इमरान खान। इमरान खान ने कई बार गावस्कर को हेलमेट पहनने की सलाह दी, लेकिन भारतीय बल्लेबाज ने कभी उनकी बात नहीं मानी।
विज्ञापन

5 of 6
सुनील गावस्कर
गावस्कर ने कहा, 'सच बोलूं तो मैंने कभी इसके बारे में नहीं सोचा। मुझे हमेशा हेलमेट पहनने के लिए इमरान खान ने कहा। वह बोलता था, माचो बनने की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक गेंद सब खींच ले जाएगी। मेरे पास एक हेलमेट रखा था। वह मेरे साथ किट बैग में तीन साल तक यात्रा करता रहा। मगर मैंने कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुनील गवास्कर - फोटो : getty
गावस्कर ने इसके अलावा एक घटना याद करते हुए बताया कि उन्हें सिर पर माल्कोम मार्शल की गेंद लगी थी। उन्होंने फिर कुछ समय के लिए स्कल कैप का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर उन्होंने इसे हटाया और बिना कैप व हेलमेट के खेलना ठीक समझा। बकौल गावस्कर, 'वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में मुझे माल्कोम मार्शल की गेंद सिर पर लगी थी। इसके बाद मैंने कुछ समय के लिए स्कल कैप पहनी, लेकिन फिर मैंने पूरी सीरीज में बिना हेलमेट के खेली। बाद में मुझे समय आया कि स्कल कैप पहनना ज्यादा खतरनाक था बजाय कुछ नहीं पहनने के। इसलिए मैंने फिर कभी हेलमेट या स्कल कैप नहीं पहनी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें