दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने कहा कि कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया इतने वर्षों में पूरी तरह बदल चुकी है और वह आगामी टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2011 में रहा जब टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 5 जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
3 of 7
एबी डीविलियर्स
डीविलियर्स चोट के कारण लगभग दो साल तक टेस्ट टीम से अंदर-बाहर होते रहे। उन्होंने पिछले साल जनवरी में किसी तरह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलने में सफलता प्राप्त की थी। बहरहाल, अब वह जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट में वापसी के लिए तैयार हैं।
4 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
33 वर्षीय डीविलियर्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को युवा टीम इंडिया से कड़ी चुनौती मिलेगी, जो प्रतिस्पर्धी कोहली के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन करती आई है। संडे टाइम्स ने डीविलियर्स के हवाले से कहा, 'मैं टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैंने पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के खिलाफ नहीं खेला है, ऐसे में आगामी सीरीज रोमांचक होगी।'
विज्ञापन
5 of 7
विराट कोहली
106 टेस्ट में करीब 51 की औसत से 8074 रन बना चुके डीविलियर्स ने कहा, 'यह कड़ी चुनौती होगी। भारतीय टीम युवा और प्रतिबद्ध है। उन्होंने पिछले कुछ समय में बेहतरीन खेल दिखाया है।' डीविलियर्स आईपीएल में अपने टीम के साथी विराट कोहली को फिलहाल विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक मानते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
विराट कोहली
डीविलियर्स ने कहा, 'मैं कह सकता हूं कि विराट कोहली अभी विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में बहुत बड़ा बदलाव आया है। हम सभी विराट के बारे में जानते हैं कि वह कितने समर्पित हैं। कोहली यहां आकर निश्चित ही जीत दर्ज करके इतिहास रचने की कोशिश करेंगे।'
वैसे दक्षिण अफ्रीका के पास जिम्बाब्वे, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू जमीन पर जीत दर्ज करके आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचने का अच्छा मौका रहेगा। डीविलियर्स ने कहा, 'हम वर्ल्ड की नंबर-1 टीम बनना चाहेंगे। हम इससे ज्यादा दूर नहीं हैं। हमें पता है कि अगले दो या तीन महीनों में सीरीज जीते तो जरुर गद्दी पर बैठेंगे।'