फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबी डीविलियर्स ने तिरंगे का इस्तेमाल कर किया शराब का प्रचार, जमकर भड़के फैंस

Sat, 21 Jul 2018 02:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एबी डीविलियर्स
एबी डीविलियर्स उन चुनिंदा विदेशी क्रिकेटरों में से एक हैं, जिनकी दीवानगी भारत में बहुत ज्यादा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत में कई भारतीय क्रिकेटरों से ज्यादा फैन फॉलोइंग डीविलियर्स की है। हालांकि, डीविलियर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा फोटो पोस्ट किया है, जिसकी वजह से वह भारतीय फैंस के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स के इस फोटो को देखने के बाद भारतीय फैंस ने उन पर जमकर भड़ास निकाली है। कुछ महीनों पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले डीविलियर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वाइन बंद का प्रचार किया है। इसी फोटो में उन्होंने भारतीय तिरंगे का इस्तेमाल भी किया, जिसे देख फैंस भड़क गए। 

विज्ञापन

3 of 6
एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter
फैंस ने क्रिकेटर की जमकर आलोचना की और उन्हें इस हरकत के लिए माफी मांगने व फोटो डिलीट करने की बात कही। एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा नहीं है। एबीडी ने मेरे तिरंगे का अपमान किया। इस तरह का प्रचार अच्छा नहीं है।' एक फैन ने लिखा, 'सही नहीं है मिस्टर 360 डिग्री। मैं आपका बड़ा फैन था लेकिन अब नहीं। तिरंगे का इस्तेमाल अच्छा नहीं है। पोस्ट को हटाइए।'


 

4 of 6
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty
एक यूजर ने कमेंट किया, 'अल्कोहल ब्रांड के साथ भारत के तिरंगे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप आदर्श हैं और आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। आपको माफी मांगना चाहिए।' एक यूजर ने लिखा, 'आपने भारतीय तिरंगे को वाइन ब्रांड के साथ पोस्ट में डाला। शर्म आना चाहिए।'
विज्ञापन

5 of 6
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
34 वर्षीय डीविलियर्स ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया हो, लेकिन वह आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था, 'मैं कुछ साल आईपीएल में खेलना जारी रखूंगा और युवाओं की मदद करना चाहूंगा। हालांकि मेरी कोई योजना स्थायी नहीं है। मैं लंबे समय तक शायद ही खेल पाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter
डीविलियर्स ने आईपीएल में 2011 से आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया है। इससे पहले वह दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। डीविलियर्स ने आईपीएल में 141 मैच खेले, जिसमें 3953 रन बनाए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में डीविलियर्स ने 114 टेस्ट और 228 वन-डे खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 8765 जबकि वन-डे में 9577 रन बनाए हैं। इसके अलावा डीविलियर्स ने 78 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1672 रन बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें