एबी डीविलियर्स
विश्व कप 2019 में दक्षिण अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। टीम अंतिम चार तक नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद से ही डीविलियर्स की वापसी की खबरें सामने आने लगी थीं। जब से मार्क बाउचर और जैक कैलिस टीम से जुड़े हैं, तभी से एबी की वापसी को लेकर चर्चा गर्म है। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसी ने भी कुछ समय पहले कहा था कि अगले साल अक्तूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए डीविलियर्स को टीम में लाने की कोशिशें जारी हैं।