फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर टीम इंडिया के लिए खास: आज की तारीख को जन्मे पांच क्रिकेटर, जिन्होंने बदली भारतीय क्रिकेट की तस्वीर

Sat, 06 Dec 2025 11:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छह दिसंबर भारतीय क्रिकेट के लिए एक लकी डेट की तरह है। इस दिन टीम इंडिया को एक वर्ल्ड-क्लास ऑलराउंडर (जडेजा), दुनिया का सबसे बेहतरीन फास्ट बॉलर (बुमराह) और भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर स्टार (श्रेयस) मिला। तिहरा शतक लगा चुके करुण और टी20 विश्व कप विजेता बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आरपी सिंह का भी जन्म आज ही की तारीख को हुआ था। ऐसा संयोग शायद ही किसी क्रिकेट खेलने वाले देश के पास हो।
विज्ञापन
1 of 6
जडेजा, श्रेयस, बुमराह, करुण और आरपी - फोटो : ANI/PTI

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं, जो हमेशा याद रखी जाती हैं। छह दिसंबर ऐसी ही एक तारीख है, जिसे भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद स्पेशल डे कहा जा सकता है। यह किसी जश्न या टूर्नामेंट की नहीं, बल्कि जन्म लेने वाले सितारों की तारीख है।इसी दिन टीम इंडिया को पांच बेहतरीन खिलाड़ी मिले। इनमें रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, करुण नायर और आरपी सिंह शामिल हैं। इनमें से कुछ अब भी भारतीय क्रिकेट टीम की रीढ़ हैं, कुछ अपने चरम पर इतिहास रचकर अब नई जिम्मेदारियों में नजर आते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI

रवींद्र जडेजा: 'सर जडेजा' दिग्गज ऑलराउंडर्स में शुमार
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आज 37 वर्ष के हो गए। उनका जन्म छह दिसंबर 1988 को सौराष्ट्र में हुआ। 2009 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले जडेजा आज भारत के सबसे सफल स्पिन-ऑलराउंडर्स में शामिल हैं। उनकी तुलना अक्सर कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी जैसे दिग्गजों से की जाती है। आज (6 दिसंबर) वे अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले वनडे में उतरेंगे।

करियर उपलब्धियां:

  • 206 वनडे: 2862 रन, 13 अर्धशतक, 231 विकेट

  • 74 T20I: 515 रन, 54 विकेट

  • 89 टेस्ट: 4095 रन, 348 विकेट

  • 4000+ टेस्ट रन + 300+ विकेट करने वाले केवल चौथे खिलाड़ी

विज्ञापन

3 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

जसप्रीत बुमराह: आधुनिक क्रिकेट का सबसे घातक पेस बॉलर

जसप्रीत बुमराह आज 32 वर्ष के हो गए। छह दिसंबर 1993 को अहमदाबाद में जन्मे बुमराह की गेंदबाजी स्टाइल ने आधुनिक क्रिकेट की परिभाषा बदल दी। तेज गति, अजीब ऐक्शन और सटीक यॉर्कर, इन्हीं के कारण बुमराह दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं।

करियर रिकॉर्ड:

  • 89 ODI: 149 विकेट

  • 80 T20I: 99 विकेट

  • 52 टेस्ट: 149 विकेट (19.79 की औसत)

2019 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट हैट्रिक लेकर इतिहास रचा और हैट्रिक लेने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बने। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने का भी रिकॉर्ड है। 2022 में बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 35 रन बटोरे थे।

4 of 6
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI

श्रेयस अय्यर: आधुनिक भारतीय क्रिकेट का भरोसेमंद बल्लेबाज

मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आज 31 साल के हो गए। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में एक ऐसे बल्लेबाज की छवि बनाई है जो स्पिन, पेस और प्रेशर, सभी को आसानी से खेलता है। वह भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान भी हैं। 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचने में और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में श्रेयस ने अहम भूमिका निभाई थी।

उनके अब तक के आंकड़े:

  • 51 T20I: 1104 रन (8 अर्धशतक)

  • 73 ODI: 2917 रन, 2 शतक, 13 अर्धशतक

  • 14 टेस्ट: 811 रन (36.86 औसत)

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए वे चोटिल हो गए थे और अब रिकवरी में हैं। वह अगले साल जनवरी में टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। श्रेयस की खास बात यह है कि वह समय के मुताबिक अपना बल्लेबाजी स्टाइल बदलने में माहिर हैं।

विज्ञापन

5 of 6
करुण नायर - फोटो : PTI

करुण नायर: एक तिहरा शतक जो इतिहास में दर्ज

करुण नायर आज 34 वर्ष के हो गए। टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से तिहरा शतक लगाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके पहले ये रिकॉर्ड केवल वीरेंद्र सहवाग के नाम था। करुण नायर को तिहरे शतक के बाद टीम से निकाल गया था, जो आज तक का सबसे हैरान करने वाले फैसलों में से एक है। हाल ही में इंग्लैंड दौरे में उन्हें मौका मिला, लेकिन वह फॉर्म में नहीं दिखे। इसके बाद वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका नहीं दिया गया। वह रणजी में रनों का अंबार लगा चुके हैं।

करियर पर एक नजर

  • 10 टेस्ट: 579 रन (औसत 43.15)

  • 2 ODI: 46 रन

  • आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरपी सिंह और द्रविड़ - फोटो : PTI

आरपी सिंह: रफ्तार, स्विंग और 2007 वर्ल्ड कप हीरो

आरपी सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने के बाद उन्होंने 2007 के टी20 विश्व कप में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2018 में संन्यास के बाद अब वह चयन समिति में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह मौजूदा चयन समिति का हिस्सा हैं।

उपलब्धियां:

  • 14 टेस्ट: 40 विकेट

  • 58 ODI: 69 विकेट

  • 10 T20I: 15 विकेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें