फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Searched 2025: कोहली-रोहित नहीं, 14 साल के वैभव बने भारत में इस साल के सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेटर

Sat, 06 Dec 2025 09:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैभव सूर्यवंशी का उभार भारतीय क्रिकेट के लिए नया अध्याय खोलता है। मात्र 14 वर्ष की उम्र में उन्होंने ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन पर बड़े-बड़े दिग्गजों की नजरें टिक गई हैं। गूगल सर्च सूची में शीर्ष पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारे अब मैदान पर ही नहीं, प्रशंसकों के दिलों में भी अपनी जगह बना रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
वैभव, रोहित और कोहली - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में शामिल हैं। हालांकि, टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वे केवल वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं। ऐसे में जब उनके करियर के भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं, तब चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है।

साल 2025 में भारत में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले क्रिकेट व्यक्तित्वों की सूची में न तो विराट कोहली थे और न ही रोहित शर्मा। इस सूची में शीर्ष पर रहा मात्र 14 साल का युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिसने अपने प्रदर्शन और रिकॉर्ड ब्रेकिंग बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
IPL में धाक जमाने के बाद हुआ प्रसिद्धि का विस्फोट
वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता का बड़ा कारण उनका आईपीएल 2025 में किया गया प्रदर्शन रहा। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने इस भरोसे को शानदार तरीके से पूरा किया। सूर्यवंशी ने सिर्फ सात मैचों में 252 रन बनाए और तेजी से क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गए। उनका सबसे यादगार प्रदर्शन गुजरात टाइटंस के खिलाफ आया, जहां उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज और भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज शतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 38 गेंदों पर 101 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 205 से ज्यादा रहा।
विज्ञापन

3 of 6
प्रियांश आर्या - फोटो : PTI
भारत के अन्य युवा सितारों ने भी बनाई जगह
वैभव सूर्यवंशी के बाद सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्या और अभिषेक शर्मा रहे। प्रियांश आर्या ने पंजाब किंग्स की ओर से शानदार सीजन खेलते हुए 17 मैचों में 475 रन बनाए, जिससे टीम फाइनल तक पहुंची। उन्होंने भी आईपीएल 2025 में एक जोरदार शतक जड़ा था। उनकी यह पारी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आई थी। वहीं, अभिषेक शर्मा, जो इस समय दुनिया के नंबर-एक टी20 बल्लेबाज हैं, तीसरे स्थान पर रहे। अभिषेक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनियाभर के फैंस के दिल में जगह बनाई है।

4 of 6
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
दुनिया भर में भी गूगल सर्च में छाए सूर्यवंशी
अभिषेक के बाद इस लिस्ट में सीएसके के पूर्व बल्लेबाज शेख रशीद का भी नाम है। रशीद ने इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया है। वहीं, वनडे विश्व कप चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य जेमिमा रॉड्रिग्स लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। जेमिमा ने महिला विश्व कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ शतक से दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं। वैभव सूर्यवंशी का प्रभाव केवल भारत तक सीमित नहीं रहा। गूगल की वैश्विक रिपोर्ट 'ईयर इन सर्च 2025' के अनुसार वे दुनिया भर में भी 'पीपल्स' श्रेणी में छठे सबसे अधिक खोजे गए व्यक्ति रहे।
विज्ञापन

5 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय जूनियर क्रिकेट में भी बरकरार रहा जलवा
भारत की अंडर-19 टीम की इंग्लैंड यात्रा के दौरान सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। उन्होंने सिर्फ 78 गेंदों में 143 रन ठोकते हुए अंडर-19 वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। यह शतक मात्र 52 गेंदों में आया और इस तरह उन्होंने पाकिस्तान के कामरान गुलाम के 2013 में बनाए रिकॉर्ड (53 गेंदों) को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने उस सीरीज में पांच पारियों में 355 रन बनाए और शीर्ष रन स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
एशिया कप में भी दिखाया तूफानी अंदाज
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए की ओर से खेलते हुए सूर्यवंशी ने सिर्फ 42 गेंदों में 144 रन बना डाले। इस पारी में उन्होंने 32 गेंदों में शतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल रिकॉर्ड से भी तेज था। यह भारत की टी20 क्रिकेट इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक माना गया। हाल ही में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाया था और वह इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे युवा शतकवीर भी बने। वैभव को भारतीय टीम का भविष्य बताया जा रहा है और जिस तेजी से उन्होंने अंडर-15 क्रिकेट से आईपीएल और फिर भारत-ए टीम का सफर तय किया है, वह कुछ समय बाद भारत की सीनियर टीम में भी खेलते दिख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें