फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: सात दिनों में बड़े नामों के आगे फीकी पड़ी इन 7 स्टार्स की चमक

Thu, 08 Jun 2017 05:07 PM IST
amarujala.com- Written by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 8
युवराज सिंह - फोटो : Es
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का पहला सप्ताह निकल गया है। इस एक हफ्ते में चैंपियंस की जंग में एक से बढ़ कर एक खिलाड़ी शामिल हुए। कुछ सितारे खूब चमके और कुछ चमकने में नाकाम रहे हैं। बारिश से प्रभावित इस टूर्नामेंट में एक से बढ़ कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिली, मगर कुछ सितारों का प्रदर्शन शानदार होने के बाद भी उनकी चमक कम रही:
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: सात दिनों में बड़े नामों के आगे फीकी पड़ी इन 7 स्टार्स की चमक

2 of 8
तमीम इकबाल
तमीम इकबाल (बांग्लादेश)
पहले मैच में 142 गेंदों में 128 रन की पारी खेलने वाले तमीम इकबाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी कड़ा संघर्ष दिखाया। बारिश में धुले इस मैच में इकबाल ने 95 रन ठोके। मगर दोनों ही बार उनकी टीम एक युनिट के तौर पर खेलने में असफल रही और वो पहला मैच हार गई। दूसरे मैच में बारिश ने उसे बचा लिया, अन्यथा उसकी हार तय थी।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: सात दिनों में बड़े नामों के आगे फीकी पड़ी इन 7 स्टार्स की चमक

3 of 8
केन विलियमसन - फोटो : ESPN
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)
कीवी कप्तान केन विलियमसन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। केन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा मगर बारिश ने ऑस्ट्रेलिया का साथ दिया और टीम मैच जीत न सकी। इंग्लैंड के खिलाफ भी विलियमसन ने अकेले ही संघर्ष किया। मगर उनकी अर्धशतकीय पारी टीम की जीत के लिए नाकाफी रही।

चैंपियंस ट्रॉफी: सात दिनों में बड़े नामों के आगे फीकी पड़ी इन 7 स्टार्स की चमक

4 of 8
हाशिम अमला - फोटो : twitter
हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)
साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ बन चुके अमला ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 115 गेंदों में 103 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत टीम 299 के स्कोर तक पहुंच सकी और श्रीलंका की टीम पर दबाव बनाने में सफल रही। इसके बाद इमरान ताहिर ने अपनी फिरकी की जाल में अनुभवहीन श्रीलंकाई खिलाड़ियों का शिकार किया।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: सात दिनों में बड़े नामों के आगे फीकी पड़ी इन 7 स्टार्स की चमक

5 of 8
हार्दिक पांड्या - फोटो : getty
हार्दिक पांड्या (भारत)
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और एक बार फिर पाक को पस्त किया। जीत के साथ आगाज करने वाली टीम इंडिया के लिए युवराज सिंह, विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारियां खेली। मगर पांड्या ने अंतिम ओवर में 3 छक्के जड़ते हुए मात्र 6 गेंदों में 20 रन बनाए और 2 कीमती विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: सात दिनों में बड़े नामों के आगे फीकी पड़ी इन 7 स्टार्स की चमक

6 of 8
एडम जंपा
एडम जंपा (ऑस्ट्रेलिया)
बांग्लादेश के खिलाफ सपाट पिच पर ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जंपा ने 2 बेशकीमती विकेट चटकाए। मैच में भले ही कोई नतीजा न आया हो, मगर जंपा ने बता दिया कि वो क्वालिटी स्पिनर हैं। खास बात यह है कि जंपा ने सिर्फ 4 ओवर ही बॉलिंग की, जिसमें 1 ओवर मेडन रहा। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम को तहस नहस कर दिया।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: सात दिनों में बड़े नामों के आगे फीकी पड़ी इन 7 स्टार्स की चमक

7 of 8
लियाम प्लंकेट - फोटो : ESPN
लियाम प्लंकेट (इंग्लैंड)
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 4 विकेट चटकाने वाले प्लंकेट को 'मैन ऑफ द मैच' नहीं चुना गया। प्लंकेट ने 55 रन देकर न्यूजीलैंड के निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा प्लंकेट ने बांग्लादेश के खिलाफ भी 4 विकेट लिए थे। दोनों मैचों में 4-4 विकेट चटकाने वाले प्लंकेट का बारे में कोई खास चर्चा नहीं हो रही।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: सात दिनों में बड़े नामों के आगे फीकी पड़ी इन 7 स्टार्स की चमक

8 of 8
इमाद वसीम - फोटो : ESPN
इमाद वसीम (पाकिस्तान)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में लेफ्ट आर्म स्पिनर इमाद वसीम ने शानदार खेल दिखाया। 18 वर्षीय इस गेंदबाज के लिए हाशिम अमला और एबी डीविलियर्स जैसे दिग्गजों को आउट करना 'बाएं' हाथ का खेल लगा। इमाद ने एबी डीविलियर्स को उनके करियर पहली बार पहली ही गेंद पर आउट कर 'गोल्डन डक' दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें