फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL नीलामी में इन खिलाड़ियों पर बरसा पैसा, 30 गुना कीमत में बिका प्लेयर

Tue, 21 Feb 2017 10:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल
आईपीएल-10 के लिए खिलाड़ियों की नीलमी के दौरान जहां एक तरफ इरफान पठान और इशांत शर्मा जैसे दिग्गज नामों को पहली बार में खरीददार नहीं मिले, वहीं कई नए नामों को टीमों ने हाथोंहाथ लिया। इन युवा चेहरों पर फ्रेंचाइजी ने जमकर धनवर्षा की और कई खिलाड़ी करोड़ों में बिके। जानिए किन खिलाड़ियों को बोली ने किया सबसे ज्यादा हैरान:
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा, 30 गुना कीमत में बिका प्लेयर

2 of 6
अनिकेत चौधरी
अनिकेत चौधरी
राजस्थान के लिए रणजी क्रिकेट खेलने वाले अनिकेत चौधरी का बेस प्राइस 10 लाख रुपए का था। मगर, हैरत में डालते हुए रॉयल चैलेंजर्स ने अनिकेत को 2 करोड़ रुपए में खरीदा। अनिकेत लंबे कद के खिलाड़ी हैं, जिनका इस्तेमाल भारत ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी ने निपटने के लिए कर रही है।
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा, 30 गुना कीमत में बिका प्लेयर

3 of 6
एकलव्य द्विवेदी
एकलव्य द्विवेदी
उत्तर प्रदेश के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपए में खरीदा। हालांकि द्विवेदी की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा रहा है। टी-20 में भी एकलव्य की औसत 35 से ज्यादा है, जो टी-20 के हिसाब से काफी अच्छी है।

आईपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा, 30 गुना कीमत में बिका प्लेयर

4 of 6
मनप्रीत गोनी
मनप्रीत गोनी
33 वर्षीय मनप्रीत गोनी को धोनी की खोज कहा गया था। लाइमलाइट में आने के बाद गोनी बहुत जल्द गुमनामी में खो गए। पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर रहे गोनी को 60 लाख रुपए में गुजरात लायंस ने खरीदा। गोनी कई साल बाद आईपीएल में नजर आएंगे।
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा, 30 गुना कीमत में बिका प्लेयर

5 of 6
कृष्णप्पा गौतम
कृष्णप्पा गौतम
कर्नाटक प्रीमियर लीग में प्रभावशाली खेल दिखाने वाले के गौतम को मुंबई ने 2 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर मुंबई इंडियंस ने अपने खेमे में शामिल किया। 28 वर्षीय गौतम एक ऑलराउंडर के रूप में रोहित शर्मा की मदद करेंगे। टी-20 में गौतम का स्ट्राइक रेट 160 से अधिक का है और इकोनॉमी 7 के आसपास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा, 30 गुना कीमत में बिका प्लेयर

6 of 6
थंगरसू नटराजन
थंगरसू नटराजन
25 वर्षीय टी नटराजन सबसे हैरान करने वाला सरप्राइज निकले। बाएं हाथ के मध्यमगति के तेज गेंदबाज तमिलनाडु प्रीमियर लीग में प्रभावशाली प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया। 10 लाख के बेस प्राइस वाले नटराजन 30 गुना अधिक कीमत यानी 3 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें