महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया का अमेरिका की धरती पर आगमन सुखद नहीं रहा और अपने पहले ही मैच में रोमांचक संघर्ष के बाद उसे एक रन से हार का सामना करना पड़ा। साथ ही मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप से सेमीफाइनल में कैरेबियाई टीम से मिली हार का बदला लेने का सपना भी टूट गया।
विज्ञापन
कप्तान धोनी दूर करें ये 5 कमियां, तभी बचेगी टीम इंडिया की 'लाज'
2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : Getty
आज रविवार को फिर इसी मैदान पर उसी कैरेबियाई टीम से मुकाबला है और आज टीम इंडिया को सीरीज और लाज बचाने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना ही होगा। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज जिस अंदाज में खेल दिखा रही है उससे भारत के लिए यह चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन सीरीज बचाने की जद्दोजहद तो करनी ही पड़ेगी। दो मैचों की सीरीज को बराबरी पर खत्म करने के लिए भारत को अंतिम मैच में जीत हासिल करना ही एकमात्र लक्ष्य होगा। जानते हैं इस निर्णायक मैच में धोनी को किन 5 कमियों को दूर करना चाहिए।
विज्ञापन
कप्तान धोनी दूर करें ये 5 कमियां, तभी बचेगी टीम इंडिया की 'लाज'
3 of 7
पहला, कप्तान धोनी के लिए अमेरिका से जीत के साथ विदाई लेने के लिए पहली सावधानी यह दिखानी होगी कि स्टुअर्ट बिन्नी को टीम से बाहर कर दिया जाए। पिछले मैच में उन्होंने एक ही ओवर में 32 रन देने का रिकॉर्ड बना दिया। उनका आत्मविश्वास भी काफी कम हो गया होगा और वह स्तरीय खिलाड़ी दिखते भी नहीं हैं, उनकी जगह किसी उपयुक्त खिलाड़ी को मौका दिया जाए । ऐसे में उन्हें टीम से बाहर करना ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प होगा।
कप्तान धोनी दूर करें ये 5 कमियां, तभी बचेगी टीम इंडिया की 'लाज'
4 of 7
- फोटो : reuters
दूसरा, टीम इंडिया को कैरेबियाई बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम को सस्ते में निपटाना होगा। उनकी बैटिंग लाइनअप काफी लंबी है। और अगर भारत शीर्ष क्रम को सस्ते में निपटाता है तो मध्य और पुछल्ले बल्लेबाजों पर दबाव बनेगा और बड़े स्कोर की संभावना कम हो जाएगी।
विज्ञापन
कप्तान धोनी दूर करें ये 5 कमियां, तभी बचेगी टीम इंडिया की 'लाज'
5 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : Getty
तीसरा, टी-20 बल्लेबाजों का गेम है और अगर गेंदबाज बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में कामयाब रहते हैं तो बड़ा स्कोर नहीं बन पाएगा या लक्ष्य का पीछा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है कैरेबियंस को। मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह को पिछला मैच छोड़कर अगले मैच पर ध्यान देना होगा, तभी टीम इंडिया की नैया पार लगेगी।
विज्ञापन
कप्तान धोनी दूर करें ये 5 कमियां, तभी बचेगी टीम इंडिया की 'लाज'
6 of 7
shikhar dhawan
- फोटो : reuters
चौथा, शिखर धवन की वापसी होनी चाहिए। स्टुअर्ट बिन्नी को बाहर कर उनकी जगह धवन को मौका दिया जाए। वह रोहित शर्मा के साथ पारी की ठोस शुरुआत कर सकते हैं और कुछ बड़े शॉट्स लगा सकते हैं।
कप्तान धोनी दूर करें ये 5 कमियां, तभी बचेगी टीम इंडिया की 'लाज'
7 of 7
धोनी
- फोटो : getty
पांचवां, अगर आज टीम इंडिया को फिर से लक्ष्य का पीछा करने का मौका मिलता है तो उन्हें मैच को 19वें ओवर तक खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। मैच के अंतिम गेंद पर विजयी रन बनाने का चक्कर खत्म करना चाहिए। धोनी के कारण भारत पिछले 3 मैच में 2 मैच अंतिम गेंद पर एक रन के अंतर से हारा है।