हाशिम अमला
- फोटो : twitter
हाशिम अमला
36 साल के अमला के नाम सबसे तेज 2000, 3000, 4000, 5000, 6000 और 7000 वन-डे रन बनाने का रिकॉर्ड है। अपनी निरंतरता और शानदार बल्लेबाजी की वजह से एक समय हाशिम अमला की तुलना विराट कोहली से होने लगी थी। हालांकि पिछला साल इनका अच्छा नहीं बिता और इन्होने 16 पारियों में मात्र 529 रन बनाए।
अमला अपना तीसरा और शायद आखिरी वर्ल्डकप खेल रहे हैं। इन्होने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलते हुए वर्ल्डकप में अब तक 15 पारियों में 42.60 की औसत से 639 रन बनाए हैं।