फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 के वो 5 रिकॉर्ड जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

Fri, 10 May 2019 09:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2019 - फोटो : अमर उजाला
इंडियन टी-20 लीग अब अपने समापन की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।  12 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की टीम ने जगह बना ली है वहीं फाइनल के लिए दूसरी टीम का फैसला शुक्रवार को चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबले के बाद हो जाएगा।

अब जब लीग में सिर्फ तीन टीम बची हुई है तो आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड के बारे में जिन्हें तोड़ना अब नामुमकिन है।
 
विज्ञापन

2 of 6
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई
सबसे अधिक रन
लीग में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर बने हुए हैं हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर। हालांकि वॉर्नर बीच में ही लीग को छोड़कर स्वदेश लौट गए बावजूद इसके उनके रनों के पहाड़ के पास कोई नहीं पहुंच पाया। वॉर्नर ने 12 मैचों में 69.20 की औसत से 692 रन बनाए हैं।

उनके इस रन के करीब केएल राहुल (593) ही हैं लेकिन उनकी टीम के बाहर होने की वजह से वो इसे नहीं तोड़ पाएंगे। 

वहीं 503 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं शिखर धवन, दिल्ली को अभी कम से कम एक मैच खेलना है इसलिए धवन के पास मौका तो होगा लेकिन वॉर्नर को पीछे छोड़ने के लिए धवन को 189 रन बनाने होंगे जो लगभग नामुमकिन है।
विज्ञापन

3 of 6
रसेल
सबसे अधिक छक्के
टूर्नामेंट में इस बार कई गगनचुंबी छक्के देखने को मिले। हर मैच में लगने वाले छक्कों को देख फैंस भी काफी उत्साहित दिखे। इससे अलग अगर किसी ने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी और छक्कों से प्रभावित किया तो वो हैं कोलकाता के आंद्रे रसेल। रसेल ने इस बार मात्र 14 मुकाबलों में ही अकेले 52 छक्के लगाए। हर मैच में उनके बल्ले से औसतन 3-4 छक्के निकले।

यही कारण है कि सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में उनके आसपास भी कोई नहीं है। उनके बाद दूसरे  स्थान पर है पंजाब के क्रिस गेल जिन्होंने कुल 34 छक्के लगाए हैं लेकिन उनकी टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है तो वो चाहकर भी इसे तोड़ नहीं पाएंगे। 

तीसरे नंबर पर हैं हार्दिक पांड्या जिन्होंने अब तक 29 छक्के लगाए हैं लेकिन उन्हें अब सिर्फ एक मैच खेलना है जिसमें 23 छक्के लगाना नामुमकिन है। 

4 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे तेज अर्धशतक
लीग में काफी दिनों तक ये रिकॉर्ड दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम था, लेकिन करीब एक महीने बाद हार्दिक पांड्या ने उसे ध्वस्त कर दिया।

पंत ने 24 मार्च को मुंबई के खिलाफ जहां 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था वहीं हार्दिक पांड्या ने 28 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ मात्र 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।

हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों की टीम अभी टूर्नामेंट में बनी हुई है लेकिन हार्दिक के इस रिकॉर्ड को तोड़ना फिलहाल किसी के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

5 of 6
ms dhoni
सबसे अधिक बल्लेबाजी औसत
इस मामले में चेन्नई के कप्तान धोनी के आसपास कोई भी बल्लेबाज नहीं टिकता है और धोनी पहले स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं।

धोनी को अभी कम से कम एक मैच और खेलना है बावजूद इसके उनका औसत सबसे अधिक और विशालकाय है। धोनी ने खेले गए 13 मैचों में 135.00 की औसत से कुल 405 रन बनाए हैं।

इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं हैदराबाद के डेविड वार्नर लेकिन उनका औसत सिर्फ 69.20 का ही है और वो अब टूर्नामेंट में भी नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेविड वॉर्नर
सबसे अधिक अर्धशतक
एक बार फिर से इस मामले में भी हैदराबाद के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ही पहले स्थान पर हैं। हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज वार्नर ने खेले गए कुल 12 मुकाबलों में 8 अर्धशतक लगाए हैं और लीग को बीच में छोड़कर जाने के बावजूद पहले स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं।

इस मामले में 6 अर्धशतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल लेकिन उनकी टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

वहीं दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन के नाम 5 अर्धशतक हैं लेकिन वो चाहकर भी बाकी के 1-2 मैच में 4 अर्धशतक नहीं लगा पाएंगे और यहां भी वॉर्नर ही चैंपियन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें