फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 के दूसरे क्वालीफायर में चेन्नई और दिल्ली की भिड़ंत, इन 6 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

Fri, 10 May 2019 09:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली vs चेन्नई - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली को शुक्रवार को यहां होने वाले दूसरे क्वालिफायर में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही चेन्नई को हराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी, जिसके बाद ही उसका अपने पहले IPL फाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ होगा। जहां दिल्ली दो मैच जीतकर दूसरे क्वालिफायर में उतरेगी वही चेन्नई दो हार के बाद जीत दर्ज करते हुए आठवीं बार फाइनल प्रवेश को बेताब होगी। 

दिग्गजों से भरे इस रोमाचंक मुकाबले में आईए जानते हैं कि वो कौन से खिलाड़ी होंगे जो मैच का रूख बदल सकते हैं और जिनपर रहेगी सबकी नजर
विज्ञापन

2 of 8
श्रेयस - फोटो : file
युवाओं से भरी दिल्ली की टीम ने इस सीजन में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और फाइनल से पहले होने वाले अहम मुकाबले में भी इस टीम को अपने युवा खिलाड़ियों से बहुत उम्मीदें होंगी।

श्रेयस अय्यर 
दिल्ली के कप्तान और बल्लेबाज श्रेयस शानदार फॉर्म में हैं और वो टीम के लिए एक बार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। 
मैच रन औसत स्ट्राइक रेट 
15     450     32.14    122.28


 
विज्ञापन

3 of 8
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत 
दिल्ली को अगर चेन्नई को हराकर फाइनल में पहुंचना है  तो उनके विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का चलना बहुत जरुरी होगा।
 
मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
15     450     32.14     122.28

4 of 8
शिखर धवन - फोटो : file
शिखर धवन
टीम को अपने इस सलामी बल्लेबाज से  एक शानदार शुरुआत और दमदार पारी की उम्मीद होगी।
 
मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
15     503     35.92     135.94


 
विज्ञापन

5 of 8
एमएस धोनी
एम एस धोनी 
चेन्नई के कप्तान धोनी इस  पुरे सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं और पूरी टीम का दारोमदार भी उनके ही कंधे पर है, ऐसे में उनपर एक बार फिर से अपनी टीम को 8वीं बार फाइनल में पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।
 
मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
10     405     135.00  138.69
विज्ञापन

6 of 8
इमरान ताहिर - फोटो : file
इमरान ताहिर 
टीम के सबसे उम्रदराज मगर दमदार खिलाड़ी ताहिर ने इस सीजन में गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया है और बल्लेबाजों को खूब छकाया है, दिल्ली के खिलाफ मैच में एक बार फिर से चेन्नई को इनसे उम्मीदें होंगी।
 
मैच ओवर विकेट इकॉनोमी
15         57.2  23  6.62 
विज्ञापन

7 of 8
फाफ डू प्लेसी
फाफ डूप्लेसिस
चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फाफ ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया और एक बार फिर से टीम को उनसे एक अच्छे शुरुआत और बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
 
मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
10     320     35.55     118.95
विज्ञापन

8 of 8
दिल्ली बनाम मुंबई
वैसे क्रिकेट टीम का खेल है और मैच को जीतने के लिए हर खिलाड़ी से टीम को उम्मीद रहती है लेकिन ये कुछ ऐसे नाम हैं जो कभी भी मैच का रूख बदल सकते हैं और मैच को एकतरफा बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें