बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए इंडिया-ए का ऐलान कर दिया है। इस टीम में चयन प्रक्रिया में आईपीएल को आधार बनाया गया है। इंडिया-ए की टीम इस दौरे पर 2 चार दिवसीय टेस्ट और त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेलेगी। 2019 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी कर रही टीम इंडिया के लिए यह दौरा काफी अहम साबित होने वाला है। जानिए कौनसे 5 खिलाड़ी दे सकते हैं टीम इंडिया में दस्तक:
विज्ञापन
2019 विश्व कप में टीम इंडिया में नजर आ सकते हैं ये नए खिलाड़ी
2 of 6
बेसिल थंपी
- फोटो : IPLt20
बेसिल थंपी
आईपीएल 2017 में गुजरात लॉयंस की खोज रहे बेसिल थंपी को इस बार का इमरजिंग प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया था। केरल के इस मीडियम पेसर ने अभी तक सिर्फ 11 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, मगर आईपीलए में थंपी ने 11 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए। डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी करने वाले थंपी भुवी और बुमराह के लिए बैकअप के रूप में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
2019 विश्व कप में टीम इंडिया में नजर आ सकते हैं ये नए खिलाड़ी
3 of 6
मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज
अपने पहले रणजी सीजन में 41 विकेट झटकने वाले मोहम्मद सिराज साल 2016-17 में सर्वाधिक विकेट के मामले में तीसरे नंबर पर रहे। उनके प्रदर्शन के चलते सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा। 6 मैचों में 10 विकेट हासिल करने वाले मोहम्मद सिराज धीमी पिचों पर भी तेज गेंदबाजी कर सकते हैं। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के माहिर बल्लेबाज उनकी अच्छी परीक्षा लेंगे।
2019 विश्व कप में टीम इंडिया में नजर आ सकते हैं ये नए खिलाड़ी
4 of 6
क्रुणाल पांड्या
क्रुणाल पांड्या
2016 के बाद 2017 में भी दमदार प्रदर्शन करने वाले क्रुणाल पांड्या एक भरोसेमंद ऑलराउंडर बन सकते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 34.71 की औसत से 243 रन बनाए तो वहीं अपनी फिरकी से 6.82 की इकोनॉमी से 10 बल्लेबाजों की पवेलियन भेजा। एबी डीविलियर्स जैसे बल्लेबाज का सबसे बुरा सपना बन चुके पांड्या सीमित ओवरों के खेल में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
2019 विश्व कप में टीम इंडिया में नजर आ सकते हैं ये नए खिलाड़ी
5 of 6
अनिकेत चौधरी
अनिकेत चौधरी
अनिकेत चौधरी पर पहली बार ग्रेग चैपल की निगाह 2008 में पड़ी थी। अनिकेल 140 की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। अपने स्थिर बॉलिंग एक्शन और रफ्तार के जरिए क्रिकेट के सनसनी बने अनिकेत के करियर पर इंजरी ने ब्रेक लगाए। बाएं हाथ के इस गेंदबाज का इस्तेमाल टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस के लिए किया था। इंडिया-ए के लिए मिला मौका उनका आखिरी चांस हो सकता है।
2019 विश्व कप में टीम इंडिया में नजर आ सकते हैं ये नए खिलाड़ी
6 of 6
प्रियंक पांचाल
प्रियंक पांचाल
जहां बाकी नामों ने आईपीएल के जरिए इंडिया-ए टीम में अपनी जगह बनाई है, वहीं प्रियंक पांचाल ने पारंपारिक तरीकों से टीम में एंट्री की है। साल 2016-17 के रणजी सत्र में गुजरात के लिए बल्लेबाज ने 5 शतकों सहित 1310 रन ठोके। 27 वर्षीय प्रियंक पांचाल के लिए दक्षिण अफ्रीका की कंडिशंस एक चुनौती होगी। अगर वो शानदार खेल जारी रखें, तो राष्ट्रीय टीम में जगह पा सकते हैं।