टीम इंडिया आज वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलने मैदान में उतरेगी। भारत 2006 के बाद से कैरेबियाई धरती पर कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारा है। सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज के पास अपने आप को बनाए रखने का यह आखिरी मौका है। चैंपियंस ट्रॉफी से दूर रहने वाली वेस्टइंडीज की टीम यदि आज का मैच हार गई, तो फिर वो सीरीज में वापसी नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
तीसरे वनडे में खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, मैदान पर उरेंगे ये 11 खिलाड़ी
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
जहां वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो नए चेहरों को मौका दिया है, वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं। विराट के अनुसार तीसरे वनडे में टीम नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। जानिए तीसरे वनडे में किन खिलाड़ियों को किया जा सकता है बाहर और किन प्लेयर्स को मिलेगा मैदान पर अपना जौहर दिखाने का मौका:
विज्ञापन
तीसरे वनडे में खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, मैदान पर उरेंगे ये 11 खिलाड़ी
3 of 7
ऋषभ पन्त
ओपनर
टीम इंडिया संभव है कि अपनी सलामी जोड़ी से साथ प्रयोग करे। चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। वहीं शिखर धवन ने कैरेबियाई जमीन पर भी दो लगातार फिफ्टी ज़ड़ी। संभव है कि तीसरे मैच में टीम अजिंक्य रहाणे के साथ युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दे। पंत किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं और बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाजी हैं।
तीसरे वनडे में खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, मैदान पर उरेंगे ये 11 खिलाड़ी
4 of 7
युवराज सिंह
- फोटो : E
मध्यक्रम
तीसरे नंबर पर कप्तान कोहली और चौथे नंबर पर युवराज को एक बार फिर मौका दिया जाना तय है। पाकिस्तान के खिलाफ 53 रनों की पारी खेलने के बाद युवी का बल्ला खामोश रहा है। पिछली पांच पारियों में उनकी औसत 20 से भी कम है। ऐसे में विश्व कप के मद्देनजर इस दौरे के बाद उनकी उल्टी गिनती शुरू हो सकता है। महेंद्र सिंह धोनी को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज नंबर 5 पर ही खिलाया जाएगा।
विज्ञापन
तीसरे वनडे में खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, मैदान पर उरेंगे ये 11 खिलाड़ी
5 of 7
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ESPN
ऑलराउंडर
बतौर फिनीशर केदार जाधव को एक बार फिर खुद को साबित करना होगा। जिंबाब्वे के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खुद को साबित करने वाले जाधव को अपनी लय वापिस पानी होगी। इसके टीम हार्दिक पांड्या को भी बल्ले के अलावा गेंद से भी दम दिखाना होगा। पांड्या ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में सभी को प्रभावित किया, मगर उनसे के बार फिर चमत्कारी पारी की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
तीसरे वनडे में खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, मैदान पर उरेंगे ये 11 खिलाड़ी
6 of 7
कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
स्पिनर
टीम इंडिया के बार फिर रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव पर दांव खेल सकती है। कुलदीप को पहले मैच में गेंदबाजी का मौका नहीं मिला, मगर दूसरे मैच में उन्होंने मिले मौके को दोनों हाथों से लपका है। जहां तक रविचंद्रन अश्विन की बात है, उन्हें खुद को एक बार फिर वनडे का उपयोगी खिलाड़ी साबित करने की जरूरत है।
तीसरे वनडे में खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, मैदान पर उरेंगे ये 11 खिलाड़ी
7 of 7
mohammed shami
तेज गेंदबाज
चैंपियंस ट्रॉफी में प्रभावी गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को तीसरे मैच में आराम दिया जा सकता है। ऐसे में उमेश यादव और मोहम्मद शमी को गेंदबाजी का दारोमदार सौंपा जा सकता है। शमी काफी समय से बेंच पर बैठे हैं और ऐसे में उनकी फार्म और फिटनेस पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है। भुवी, शमी, बुमराह और यादव 2019 के विश्व कप में टीम इंडिया की पेस बैट्री का सबसे अहम हिस्सा होगें।