फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर ब्लास्टर से लेकर रावलपिंडी एक्सप्रेस तक, विश्व कप में दांव पर होंगे इन दिग्गजों के रिकॉर्ड

Sun, 28 Apr 2019 10:05 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sachin and shoaib
विश्व कप का 12वां संस्करण 20 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर होने जा रहा है। आगामी विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम को जीत का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। फैंस को बता दें कि इस विश्व कप में दिग्गज सितारों के निशाने पर कई ऐसे रिकॉर्ड भी होंगे जिन्हें तोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 6
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : ESPN
वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम है, जो उन्होंने साल 2015 के विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। इस मैच में गप्टिल ने 163 गेंदों पर 24 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 237 रन की नाबाद पारी खेली थी।
 
विज्ञापन

3 of 6
SHOAIB AKHTAR
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम विश्व कप में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है। अख्तर ने साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे इतिहास की सबसे तेज गेंद (161.3 प्रतिघंटा) की रफ्तार से डाली थी।
 

4 of 6
सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन ने साल 2003 में 11 मैचों में 61.18 की औसत से 673 रन बनाए थे। इस में एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
ऑस्ट्रेलिया
विश्व कप में सर्वाधिक टीम स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ है। कंगारू टीम ने साल 2015 के विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 617 रन का लक्ष्य खड़ा किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ireland vs england
विश्व कप में सर्वाधिक रनों का लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम है। आयरलैंड ने साल 2011 के विश्व कप में इंग्लैंड द्वारा दिए गए 329 रनों के लक्ष्य का हासिल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें