फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलिपैड पर प्रियंका से मिले तो बोले राहुल गांधी- मैं अच्छा भाई, तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तभी तो...

Sun, 28 Apr 2019 09:44 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Rahul gandhi-Priyanka gandhi - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रचार में लगे हैं। इन दिनों लगभग हर रोज उनकी कहीं न कहीं रैलियां, रोड शो या जनसंपर्क कार्यक्रम हो रहे हैं। राहुल के कंधे पर जहां पूरे पार्टी की जिम्मेदारी है, तो वहीं सक्रिय राजनीति में आईं प्रियंका भी अब केवल गांधी परिवार के लिए चुनाव प्रचार तक सीमित नहीं रही हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका पर भी उत्तर प्रदेश में करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद है। अपनी जिम्मेदारियों के बीच शनिवार को दोनों  भाई-बहन कानपुर में हेलिपैड पर मिले, तो दोनों के बीच की बातचीत का एक प्यारा लाइव वीडियो सामने आया। 
आगे पढ़ें, राहुल ने प्रियंका से क्या कहा: 
विज्ञापन

2 of 5
Rahul gandhi, Priyanka gandhi - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
शनिवार को कानपुर के एक हेलिपैड पर राहुल गांधी ने इस वीडियो में एक अच्छे भाई होने का मतलब बताया। उन्होंने कहा-

मैं आपको बताता हूं कि एक अच्छे भाई का क्या मतलब होता है? मैं लंबी-लंबी यात्राएं कर रहा हूं, लेकिन मेरे पास छोटा हेलिकॉप्टर है। जबकि प्रियंका को छोटे सफर के लिए बड़ा हेलिकॉप्टर मिला है।'' लेकिन क्या आप जानते हैं, मैं इसे बहुत प्यार करता हूं। 


ये बातें राहुल गांधी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कही। इस दौरान प्रियंका भी हंसती-मुस्कुराती दिखीं। 

               
विज्ञापन

3 of 5
Rahul gandhi, Priyanka gandhi - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल होने लगा। इस दौरान दोनों भाई-बहन के बीच का प्यार भरा अंदाज देखा गया। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी में प्रियंका गांधी ने सक्रिय राजनीति में अपनी पारी शुरू की है। वह न केवल पार्टी की महासचिव बनाई गईं, बल्कि उत्तर प्रदेश की 41 सीटों की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर दी गई है। 
यहां देखें वीडियो:

4 of 5
Rahul gandhi, Priyanka gandhi - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
पिछले दिनों प्रियंका गांधी केरल के वायनाड में भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने गई थीं। वहां रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से अपने भाई राहुल के लिए वोट करने की अपील की थी। इस दौरान राहुल गांधी किसी अन्य राज्य में पार्टी प्रचार में व्यस्त थे और इधर वह भाई के लिए प्रचार करती दिखीं थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rahul gandhi, Priyanka gandhi - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
प्रियंका गांधी पहले के चुनावों में रायबरेली और अमेठी में मां सोनिया गांधी और भाई राहुल के लिए प्रचार करती रहीं हैं। कांग्रेस महासचिव बनने के बाद वे लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वह रैलियां भी कर रही है। सभाएं और रोड शो भी कर रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें