फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा और माही की पुणे में 5 लिंक, जो बनी बाहर होने की वजह

Tue, 17 May 2016 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : sportskeeda
धोनी की पुणे सुपरजाइंट्स और गांगुली की पुणे वारियर्स के बीच पांच ऐसी समानताएं जो टूर्नामेंट में दोनों को जल्दी बाहर कर गई।
विज्ञापन

दादा और माही की पुणे में 5 लिंक, जो बनी हार की वजह

2 of 7
- फोटो : sportskeeda
पहले पुणे वारियर्स नाम से जानी जाती थी, जिसकी कमान सौरव गांगुली के हाथों में थी। लेकिन अब महेंद्र ‌सिंह धोनी की अगुआई में पुणे सुपरजाइंट्स हो चुकी है। जानते हैं, दोनों टीमों के बीच की 5 खास समानताएं।
 
विज्ञापन

कप्तानी में दादा और माही दोनों फेल

3 of 7
- फोटो : pti
साल 2012 में पुणे वारियर्स की कप्तानी युवराज सिंह से पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दी गई। ‌2008 में रिटायर ले चुके
गांगुली का टी-20 में प्रदर्शन बेहद ढ़ीला रहा। उन्होंने 17.86 के औसत से 15 आईपीएल मैचों में महज 268 रन ही बनाए। वहीं, इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कमान मिली। धोनी भी बतौर कप्तान फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने 30.28 के औसत से रन बनाए। अपने पिछले मैच में माही को रन लेने के लिए कड़ा संघर्ष भी करना पड़ा। केकेआर के खिलाफ उन्होंने 22 गेंदों में 8 रन ही बनाए।

बल्लेबाजों ने दोनों को निराश किया

4 of 7
- फोटो : sportskeeda
पुणे वारियर्स के कप्तान सौरव गांगुली ही नहीं टीम के बल्लेबाज भी मैदान में अपनी हनक दिखाने में नाकाम रहे। धोनी के साथ भी यही हुआ। बल्लेबाजों ने निराश किया, सिर्फ दोनों कप्तानों के ओपनर रॉबिन उथप्पा और अजिंक्य रहाणे ही भरोसेमंद ‌निकले। गांगुली की टीम में बल्लेबाजों का रन औसत 123.93 रहा, वहीं धोनी की टीम में बल्लेबाजों का औसत 142.72, इससे थोड़ा ज्यादा मगर इस सीजन नाकाफी रहा।
विज्ञापन

दोनों टीम में तीन खिलाड़ी कॉमन

5 of 7
- फोटो : sportskeeda
सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी दोनों की टीमों में ये तीन खिलाड़ी कॉमन रहे, अशोक ‌‌डिंडा, स्टीवन स्मिथ और मिचेल मॉर्श। स्मिथ ने दादा की टीम के लिए 2012 में 362 रन और 2014 में 270 रन बनाए थे। वहीं, इस साल तो मॉर्श और स्मिथ दोनों ही इंज्युरी के चलते धोनी की टीम में ज्यादा देर नहीं टिके।
विज्ञापन

गांगुली चेसिंग तो धोनी डिफेंड में फेल

6 of 7
- फोटो : sportskeeda
गांगुली की अगुआई में पुणे वारियर्स लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल में एक नहीं पूरे आठ दफे फेल रही। वहीं, धोनी के कमजोर बॉलिंग अटैक के चलते मैच में उनकी बाद की गेंदबाजी काम नहीं आई। सुपरजाइंट्स 195 जैसे बड़े लक्ष्य को डिफेंड करने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे ऑलराउंडर की कमी खली

7 of 7
- फोटो : sportskeeda
टी-20 के खेल में एक ऑलराउंडर टीम का सबसे अहम किरदार होता है। गांगुली की पुणे वारियर्स को एक अच्छे ऑलराउंडर की कमी हर जगह खली। हालांकि उनकी टीम में जेसी रायडर और मार्लोन सैमुअल्स जैसे दिग्गज थे, लेकिन जल्दी ही उनका हुनर टूर्नामेंट में कहीं खो गया। वहीं, धोनी की पिछली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में ड्वेन ब्रावो जैसा ऑलराउंडर था लेकिन इस बार सुपरजाइंट्स में ऐसे ऑलराउंडर की कमी उन्हें भी खली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें