फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली के खिलाफ गंभीरः बनाए 2 अनचाहे और 2 खास रिकॉर्ड

Tue, 17 May 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
आईपीएल-9 में सिर्फ विराट कोहली का ही बल्ला नहीं चल रहा, इनके अलावा रोहित शर्मा और गौतम गंभीर अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं जो कप्तानी का दबाव झेलने के साथ ही बल्ले से खूब रन भी बना रहे हैं। इस बार लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों की सूची में 4 बल्लेबाज तो अपनी-अपनी टीमों के कप्तान भी हैं।

कोहली और गंभीर दोनों ही दिल्ली के हैं और आईपीएल में दोनों में खूब प्रतिद्वंद्विता भी दिखती है। कोहली के खिलाफ गंभीर के खाते में 4 रिकॉर्ड आए। गंभीर के नाम एक ही दिन 2 अनचाहा और 2 गौरव करने वाला रिकॉर्ड बना।
विज्ञापन

कोहली के खिलाफ मैच में गंभीरः बनाए 2 अनचाहे और 2 खास रिकॉर्ड

2 of 5
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
पहले हम आपको बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर के उस रिकॉर्ड की बात करने जा रहे हैं जिससे उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया होगा। सोमवार की रात रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने एक और फिफ्टी लगाई जो इस सत्र में उनकी पांचवीं फिफ्टी है। 51 रनों की पारी के दौरान उन्होंने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल में 600 रन बनाने का रिकॉर्ड बना लिया। वह इस फ्रेंचाइजी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

कोहली के खिलाफ मैच में गंभीरः बनाए 2 अनचाहे और 2 खास रिकॉर्ड

3 of 5
- फोटो : PTI
साथ ही कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने किसी भी आईपीएल टीम के खिलाफ (600 से ज्यादा रन) सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान भी रच दिया।

कोहली के खिलाफ मैच में गंभीरः बनाए 2 अनचाहे और 2 खास रिकॉर्ड

4 of 5
- फोटो : PTI
केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर आरसीबी के खिलाफ मैच में 2 शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे, लेकिन लीग में उनका मैदान पर खराब रनिंग का रिकॉर्ड इस बार भी जारी रहा। आरसीबी के खिलाफ 51 रनों की पारी खेलने के बाद गंभीर रन आउट हो गए। वह अपने टी-20 करियर में 20वीं बार रनआउट हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस खेल में सबसे ज्यादा बार रनआउट होने के पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जयवर्धने अब संन्यास ले चुके हैं इसलिए गंभीर पर ओवरऑल सबसे ज्यादा बार रनआउट होने का रिकॉर्ड बनने का खतरा बढ़ ही गया है। वैसे भी आईपीएल में 14 बार रनआउट होने का रिकॉर्ड गंभीर के नाम ही है। इस सीजन में तीसरी बार रनआउट होने वाले गंभीर ने मुरली विजय (12) का रिकॉर्ड तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली के खिलाफ मैच में गंभीरः बनाए 2 अनचाहे और 2 खास रिकॉर्ड

5 of 5
- फोटो : PTI
गौतम गंभीर का एक और अनचाहा रिकॉर्ड है जो बढ़ता ही जा रहा है। टी-20 में सबसे ज्यादा 44 अर्धशतक लगाने के बावजूद उनके खाते में एक भी शतक नहीं आया है। टी-20 में उनके पहले शतक का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में गंभीर के साथ विराट कोहली भी थे जिन्होंने इस बार शतक लगाकर उन इंतजार को खत्म कर दिया है। कोहली तो 7 मैचों में 3 शतक ठोंक चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें