फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें

Sun, 22 Oct 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से घमासान शुरू होगा। दोनों ही टीमों में बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में इस सीरीज के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। टीम इंडिया इस समय शानदार लय में है, लेकिन उसके सामने कुछ मुश्किलें भी खड़ी हुई है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को इन समस्याओं से उबारने में इन पांच खिलाड़ियों का प्रदर्शन मददगार साबित हो सकता है। चलिए गौर करते हैं, आखिर कौन है वो 5 खिलाड़ी:
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या 

2 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS
24 वर्षीय हार्दिक पांड्या ने स्टाइलिश होने के साथ-साथ महान ऑलराउंडर बनने की काबिलियत दर्शायी है। विराट कोहली समेत टीम प्रबंधन को उनसे एक बार फिर आकर्षक प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पांड्या ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 222 रन और 6 विकेट लिए थे। कीवी टीम के खिलाफ पांड्या के प्रदर्शन पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम को सफलता मिलना निश्चित है। बहरहाल, पांड्या ने अब तक कुल 26 वन-डे खेले हैं, जिसमें 530 रन और 29 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

मनीष पांडे 

3 of 6
cricketer manish pandey
मनीष पांडे पर सिलेक्टर्स की पैनी नजरें रहेंगी। 28 वर्षीय बल्लेबाज को चौथे क्रम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिस पर उन्हें खरा उतरना होगा। श्रीलंका के खिलाफ मिले मौके के बाद पांडे का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न पांच वन-डे मैचों की सीरीज में 83 रन बनाए थे। बहरहाल, पांडे पर टीम प्रबंधन ने भरोसा जताया है क्योंकि उन्होंने कुछ मौकों पर टीम को जीत भी दिलाई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक कुल 19 वन-डे खेले हैं, जिसमें 43 की औसत और एक शतक व दो अर्धशतकों की मदद से 430 रन बनाए हैं। पांडे के पास अपने आप को बेहतर मैच फिनिशर साबित करने का इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता।
 

दिनेश कार्तिक

4 of 6
दिनेश कार्तिक
घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले 32 वर्षीय कार्तिक मिडिलऑर्डर की जान बन सकते हैं। कार्तिक के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का भी अच्छा अनुभव है। कार्तिक ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने सीमित मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ उन्हें मौका नहीं दिया गया, लेकिन उनकी वापसी से इस बात के साफ संकेत हैं कि 2019 वर्ल्ड कप के लिए कार्तिक के नाम पर विचार किया जा सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज कार्तिक के लिए वरदान साबित हो सकती है।
 
विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर 

5 of 6
शार्दुल ठाकुर
श्रीलंका के खिलाफ अपने वन-डे करियर का डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज से टीम इंडिया को काफी उम्मीदें हैं। अपने पहले मैच में गजब कि गेंदबाजी करने वाले शार्दुल हालांकि, दूसरे मैच में थोड़ा स महंगे साबित हुए थे। टीम इंडिया ने युवा गेंदबाज पर दोबारा भरोसा जताया है और टीम प्रबंधन समेत फैंस को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 26 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अब तक कुल दो वन-डे खेले हैं, जिसमें 74 रन खर्च करके एकमात्र विकेट लिया। शार्दुल अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मिले मौके को भुनाने की कोशिश में जुटे होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षर पटेल 

6 of 6
अक्षर पटेल - फोटो : Getty
23 वर्षीय अक्षर पटेल ने हाल ही में अपनी खोई लय हासिल की और अब वो अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने की जुगत में होंगे। अक्षर को श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में मौका मिला था, लेकिन वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें मौका दिया गया तो कुछ एक्सपर्ट्स ने अक्षर की क्षमता पर सवाल उठाए। हालांकि, बाएं हाथ के स्पिनर व बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया और दमदार वापसी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्षर आग उगलने के लिए तैयार रहेंगे। बहरहाल, गुजरात के खिलाड़ी ने अब तक 36 वन-डे में 181' रन और 44 विकेट लिए हैं। वो कीवी टीम के खिलाफ अपना 50वां विकेट लेना चाहेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें